एक्सप्लोरर

कटिहार में गैस सिलेंडर लीक होने से भभकी आग, एक परिवार का सारा सामान जलकर राख

Katihar News: कटिहार जिले के एक घर में गैंस सिलेंडर लीक होने से सारा सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया.

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के फालका प्रखंड के एक घर में शुक्रवार को गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई. आग लगने से घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना के दौरान गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

बता दें कि कटिहार जिले के फालका प्रखंड के सालेहपुर पंचायत के वार्ड नंबर-13 राजधानी गांव में गैस सिलेंडर लीक हो गया. जिससे ग्रामीण मोहम्मद सरफराज के घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया. घटना के दौरान 50,000 रुपये नकद, जरूरी कागजात, अनाज, कपड़े और बर्तन समेत सभी घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया. खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया. 

ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया, जिससे गांव में बड़ी त्रासदी होने से बच गई. इसके बाद घटना की जानकारी मुखिया अब्दुल मजीद को दी गई, जिन्होंने तुरंत सीओ सौमी पोद्दार को सूचित किया. सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है पीड़ित परिवार को शीघ्र ही राहत प्रदान की जाएगी.

चार घरों में आग से जला था सामान
कटिहार जिले में पिछले सप्ताह भी आग लगने की घटना सामने आई थी. कुरेठा एकौना गांव में गैस सिलेंडर के लीक होने से चार दलित परिवारों के घर में आग लग गई थी. जिससे इन घरों में रखा लाखों रुपये का घरेलू  सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की घटना पर फायर ब्रिग्रेड को सूचित किया गया, लेकिन जब तक फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी पहुंची, तब तक चार घरों का सामान आग की भेंट चढ़ चुका था.

एक घर में तैयार धान रखी गई थी वो भी जल गई. अशोक राम, विनोद राम, दिनेश राम और पवन चौधरी के मकान में ये आग लगी थी. पंचायत मुखिया अवधेश यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार गरीब है उनके पास आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है.

यह भी पढ़ें: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में गोपालगंज आएंगे मुख्यमंत्री, 138 करोड़ की लागत वाली 72 योजनाओं की देंगे सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget