एक्सप्लोरर

प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में गोपालगंज आएंगे मुख्यमंत्री, 138 करोड़ की लागत वाली 72 योजनाओं की देंगे सौगात

Nitish Kumar Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार के गोपालगंज दौरे को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. दूसरे चरण का समापन 13 जनवरी को समस्तीपुर में होगा.

Bihar News: इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर प्रगति यात्रा कर रहे हैं. आज (4जनवरी) से प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है. मुख्यमंत्री आज गोपालगंज जाने वाले हैं. यहां सिघवलिया में 21.60 करोड़ की लागत से बने आईटीआई भवन का उद्घाटन करेंगे.

इसके अलावा करसघाट पंचायत में 60 विकास योजनाओँ का उद्घाटन और 10 से अधिक योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. सीएम नीतीश करसघाट पंचायत में तालाब का निरीक्षण कर जीविका दीदियों के साथ संवाद भी करेंगे.

ट्रैफिक रूट में भी किया गया बदलाव
सीएम नीतीश कुमार करीब तीन घंटे तक गोपालगंज में रहेंगे. इस दौरान जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व आवाजाही रूट में बदलाव भी किया है. शहर में कई जगह ड्रॉप गेट बनाए गए हैं. सीवान से आने वाले वाहनों को जिगना ढाला पर और गोपालगंज की तरफ से जाने वाले वाहनों को मीरगंज साहू जैन स्कूल के पास रोका जाएगा. इसके अलावा एनएच-27 पर जाने वाले बाइपास पर भी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

साधु चौक,बंजारी मोड, जादोपुर ऑफिसर्स कॉलोनी और हजियापुर अरार मोड़ से नगर की ओर आने वाले वाहनों पर रोक रहेगी. वहीं हरखुआ चीनी मिल चौराव नहर स्टेशन रोज, यादव मोड, कौशल्या चौक, अंबेडकर चौक, मौनिया चौक, जंगलिया मोड पोस्ट ऑफिस चौक, मिंज स्टेडियम और ब्लॉक मोड के रास्ते काफिले के दौरान बंद रहेंगे.

13 जनवरी को होगा दूसरे चरण का समापन
प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत आज 4 जनवरी से हो रही है. 5 और 6 जनवरी को मुख्यमंत्री का कोई कार्यक्रम नहीं है. इसके बाद 7 जनवरी को सीवान, 8 जनवरी को सारण, 11 जनवरी को दरभंगास 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर में प्रगति यात्रा के दूसरे चरण का समापन होगा. प्रगति यात्रा के दौरान इन जिलों में मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जनता को नई योजनाओं का तोहफा भी देंगे. 

यह भी पढ़ें: ‘लाठी चलाकर जनता को झुकाना…’, आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर का CM नीतीश कुमार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget