एक्सप्लोरर

कटिहार में 17 लोगों से भरी नाव पलटी, 3 शव बरामद, कई अब भी लापता, बचाव कार्य जारी

Katihar Boat Accident: कटिहार के अमदाबाद में नाव हादसे में तीन लोगों के शव बरामद किए गए है. बाकी लोगों की तलाश की जा रही है. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जमा हो गई है.

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में आज रविवार सुबह एक बड़ा नाव हादसा हो गया. कटिहार के अमदाबाद में गंगा नदी में नाव डूबने से कई लोग डूब गए. नाव में कुल 17 लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोगों के शव बरामद हो चुके हैं. वहीं कई लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं.

चार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है. सभी लोग दक्षिणी करिमुल्लापुर के मेघू घाट से नाव में सवार हुए थे और गद्दाई दियारा जा रहे थे. नाव हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस भी मौके पर पहुंची है लापता लोगों की तलाश की जा रही है. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जमा हो गई है.

जिन तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं उनमें 60 वर्षीय पवन कुमार, 70 वर्षीय सुधीर मंडल और एक साल का मासूम शामिल है. बाकि लापता लोगों को खोजने के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है. 

गंगा के तेज बहाव की वजह से रेस्क्यू में परेशानी
मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, अमदाबाद थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार और अंचल अधिकारी स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. हालांकि, तेज धारा और गहराई के चलते लापता लोगों को खोजने में परेशानी हो रही है. 

खेतों में काम करने जा रहे थे लोग
बताया जा रहा है कि नाव में सवार लोग दियारा क्षेत्र में खेत देखने और खेती के काम के लिए जा रहे थे.  लेकिन नदी की लहरों ने उनकी सुबह को मातम में बदल दिया. लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है. नाव हादसे में बचाए गए लोगों को अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

स्थानीय लोगों का सहयोग
घटना के बाद से ही ग्रामीणों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया और बचाव कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया. हादसे ने इलाके में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘खुद ही पूरे फर्जीवाड़ा के सरदार हैं...’, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget