एक्सप्लोरर

‘खुद ही पूरे फर्जीवाड़े के सरदार हैं...’, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Bihar Caste Census: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि संविधान की चर्चा करते हैं लेकिन संविधान में कितने शड्यूल और कितनी धाराएं हैं उन्हें किसी चीज का ज्ञान नहीं.

Lalan Singh on Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार में की गई जातिगत जनगणना को फर्जी बताया. जिसपर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उनको (राहुल गांधी) हर चीज फर्जी नजर आती है. जबकि वे खुद ही पूरे फर्जीवाड़ा के सरदार हैं. बिहार ने जो जातीय आधारित सर्वे कराया उसके आधार पर वे जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे, वे ड्रामा करते रहते हैं. 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वे संविधान की चर्चा करते हैं लेकिन क्या उन्हें संविधान के बारे में पता है कि संविधान में कितने शड्यूल और कितनी धाराएं हैं उन्हें किसी चीज का ज्ञान नहीं है. इस देश में संविधान की अगर किसी ने धज्जियां उड़ाई तो वो कांग्रेस पार्टी ने इमरजेंसी लाकर संविधान की धज्जियां उड़ाई थी. आपातकाल लाकर सारे देश की जनता को अपमानित करने का काम किया गया.

वहीं राहुल गांधी द्वारा बिहार को पेपर लीक की जननी पर बताने पर भी ललन सिंह ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजस्थान में जब उनकी सरकार थी तब कितनी बार पेपर लीक हुआ था वो क्यों नहीं बताते. यहां(बिहार) कोई पेपर लीक नहीं होता है और जो पेपर लीक होता है उसका तार झारखंड से होता है जहां इनकी सरकार है.

बीजेपी ने भी बोला हमला 
राहुल गांधी द्वारा बिहार में हुई जातीय जनगणना को फर्जी बताने पर बीजेपी ने भी निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि ठगों के महागठबंधन में मतभेद का ट्रेलर शुरू हो गया है. राहुल गांधी ने उस जातीय जनगणना को ही फर्जी करार दिया है जिसका श्रेय लेने के लिए तेजस्वी यादव आसमान को सिर चढ़ाएं हुए थे, हर सभा में वे कह रहे थे जातीय जनगणना उन्होंने करवाई है. मजे की बात तो यह है कि राहुल गांधी को भी याद नहीं आया कि जब बिहार में जातीय जनगणना हुई थी तब सरकार में राजद के साथ कांग्रेस भी शामिल थी.

यह भी पढ़ें: रोहतास के बालू घाट के दफ्तर में बदमाशों का तांडव, लोगों से मारपीट कर लूटे 5 लाख रुपये, CCTV में कैद वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget