एक्सप्लोरर

Karpoori Thakur Jayanti: कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती आज, 'जननायक' के गांव जाएंगे CM नीतीश कुमार

Karpoori Thakur 100th Birth Anniversary: सीएम नीतीश कुमार स्मृति भवन में आयोजित सर्व धर्म सभा में शामिल होंगे. त्रिमूर्ति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे.

समस्तीपुर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को केंद्र सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की घोषणा की है. आज बुधवार (24 जनवरी) को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है और ठीक इससे एक दिन पहले मंगलवार (23 जनवरी) को केंद्र सरकार की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. भारत रत्न की घोषणा के बाद कर्पूरी ठाकुर के परिवार में खुशी है. आज 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) समस्तीपुर स्थिति कर्पूरी ठाकुर के गांव जाएंगे.

सर्व धर्म सभा में शामिल होंगे, माल्यार्पण करेंगे नीतीश

जिला प्रशासन की तरफ से कर्पूरी ठाकुर की जयंती को लेकर जोर-शोर से तैयारी की गई है. सीएम नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पितौझिया (अब कर्पूरी ग्राम) स्थित स्मृति भवन में आयोजित सर्व धर्म सभा में शामिल होंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय कर्पूरी ग्राम स्थित त्रिमूर्ति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी हो गई है.

मंगलवार को एडीएम, डीडीसी व सदर एसडीओ ने तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं. जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं. प्रशासन ने एक टीम का गठन किया है जो कार्यक्रम की सभी गतिविधियों पर नजर रखेगा. सीसीटीवी के माध्यम से भी कार्यक्रम में नजर रखी जाएगी.

कर्पूरी ठाकुर के परिवार में खुशी का माहौल

वहीं दूसरी तरफ जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने की जानकारी मिलने के बाद उनके पुत्र जेडीयू से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर सहित परिवार के अन्य लोगों के बीच खुशी का माहौल है. मंगलवार की शाम जैसे ही यह खबर सामने आई तो परिवार में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया. इस खुशी के पल को एक-दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Karpoori Thakur: कितने समय तक बिहार के सीएम रहे थे कर्पूरी ठाकुर? 'जननायक' के तौर पर पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget