एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार का लाल अब ब्रिटेन की संसद में दिखाएगा अपना कमाल, कनिष्क नारायण चुने गए सांसद

Muzaffarpur News: कनिष्क नारायण के मुजफ्फरपुर के घर पर उनके सांसद बनने के बाद खुशी की लहर छाई हुई है. बता दें कि कनिष्क की तीसरी क्लास तक की पढ़ाई मुजफ्फरपुर में ही हुई है.

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपनी उम्र के 12 साल गुजरने वाले कनिष्क नारायण वेल्स यूके से लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज कर सांसद बन चुके हैं. वो पहले सिविल सर्विस में थे. जिसके बाद वो ब्रिटेन में जा कर बस गए. चुनाव की घोषणा के बाद नौकरी से इस्तीफा देकर वे मैदान में उतरे. शुक्रवार को कनिष्क के सांसद बनने की सूचना मिलने पर शहर के दामुचक स्थित सांधो अपार्टमेंट के लोगों में काफी खुशी देखने को मिली. साथ ही लोगों ने इस खुशी का इजहार जश्न मनाकर किया.

मूल रूप से वैशाली के रहने वाले हैं कनिष्क 

कनिष्क मूल रूप से वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र के सौंधो गांव के रहने वाले हैं. उनके दादा स्व. कृष्ण कुमार व वीणा देवी बहुत साल पहले मुजफ्फरपुर के दामुचक में आकर बस गए थे. कृष्ण कुमार मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के चेयरमैन थे. जिनके तीन बेटे हैं. जिसमें सबसे छोटे बेटे संतोष कुमार के पुत्र कनिष्क नारायण यूके में सांसद के रूप में चुने गए हैं. कनिष्क की तीसरी क्लास तक की पढ़ाई मुजफ्फरपुर में ही हुई है. कनिष्क के माता-पिता दोनों ने ही एलएस कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की. जिसके बाद वो लोग दिल्ली जाकर बस गए. इसके बाद कनिष्क की आगे की पढ़ाई दिल्ली से ही हुई और बाद में वो अपने माता-पिता के साथ ब्रिटेन चले गए.

मुजफ्फरपुर में खुशी की लहर

वहीं, कनिष्क के मुजफ्फरपुर के घर पर उनके सांसद बनने के बाद खुशी की लहर छाई हुई है. कनिष्क के चाचा एसकेजे लॉ कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार के अनुसार भतीजे ने मुजफ्फरपुर सहित पूरे देश का नाम को रोशन किया है. कनिष्क के पिता उनके छोटे भाई हैं. उन्होंने बताया कि ब्रिटेन उनका थर्ड होम है. भाई के परिवार के साथ ही बेटी-दामाद भी वहां पर रहते हैं. पारिवारिक कार्यक्रमों में उन लोगों का आना-जाना लगा रहता है. कनिष्क के पिता संतोष कुमार व माता चेतना सिन्हा कार्डिफ वेल्स में सॉलिसिटर हैं. वो लोग डेविड कैमरॉन के साथ काम कर चुके हैं.

पीएम डेविड कैमरॉन के साथ कर चुके हैं काम 

वहीं, कनिष्क ने ब्रिटेन में रहने वाले एशियाई मूल के अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि छात्रवृत्ति के साथ इटेन ऑक्सफोर्ड व स्टैनफोर्ड अमेरिका से उच्च शिक्षा प्राप्त की है. साथ ही लोक सेवक के रूप में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन के साथ पर्यावरण विभाग में भी काम किए थे.

ये भी पढ़ें: Jitan Ram Manjhi: बिहार के सूक्ष्म और लघु उद्योगों को लेकर एक्शन में जीतन राम मांझी, बताई क्या है प्राथमिकता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget