एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: बिहार के सूक्ष्म और लघु उद्योगों को लेकर एक्शन में जीतन राम मांझी, बताई क्या है प्राथमिकता?

Jitan Ram Manjhi News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को बिहार के केवीआईसी स्टेट ऑफिस और एमडीटीसी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लघु उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ मुलाकात की.

Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. इससे ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के परंपरागत काम करने वालों को मदद मिलेगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और देश का समावेशी विकास संभव होगा. वहीं, केंद्रीय मंत्री ने लघु उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ मुलाकात कर बिहार के सूक्ष्म और लघु उद्योगों पर चर्चा की और स्थानीय कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया.

लाभार्थियों और उद्यमियों से की बातचीत

जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लघु उद्योगों को सशक्त बनाने के सपने को साकार करते हुए हमें देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान देना चाहिए. मांझी शनिवार को बिहार के केवीआईसी स्टेट ऑफिस और एमडीटीसी का दौरा किया, जहां उन्होंने एमडीटीसी के नियमित एवं मौजूदा प्रशिक्षुओं, पीएम विश्वकर्मा प्रशिक्षुओं, पीएमईजीपी और जीवीवाई आदि के लाभार्थियों और उद्यमियों से बातचीत की.

'लघु उद्योग के क्षेत्र में बहुत हैं संभावनाएं'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लघु उद्योग के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं, इसलिए सभी को पारदर्शिता के साथ इस क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहिए. उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग के अधिकारियों से काम में तेजी लाने की अपील भी की. अपने दौरे के दौरान मांझी ने विभिन्न सूक्ष्म और लघु उद्यमों से जुड़े प्रशिक्षुओं और लाभार्थियों से मुलाकात की और संबंधित अधिकारियों के साथ राज्य में केवीआईसी, एमडीटीसी, पीएम विश्वकर्मा समेत अन्य उद्यमों द्वारा की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की. वहीं, उन्होंने कई लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए. लाभार्थियों ने सरकार की पहल की सराहना की और प्रसन्नता जाहिर की. बता दें कि मोदी 3.0 कैबिनेट में जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय मिला है. जीतन राम मांझी पहली बार गया लोकसभा सीट से जीत कर संसद पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें: Good News: मोदी सरकार बिहार पर मेहरबान, बनेंगे दो स्पेशल इकोनॉमिक जोन, केंद्र ने दी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget