एक्सप्लोरर

JP Nadda Bihar Visit: गया आने वाले हैं जेपी नड्डा... बन रही सड़क को मेडिकल छात्रों ने 'उखाड़' दिया, जानिए वजह

Gaya News: गया में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन होना है. इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आने वाले हैं. उनके आगमन से पहले सड़क को दुरुस्त किया जा रहा था.

Gaya News: गया शहर के मगध मेडिकल कैंपस (Magadh Medical Campus) में बनकर तैयार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (Super Specialty Hospital) का शुभारंभ शुक्रवार (06 सितंबर) को होना है. इसका शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) करेंगे. इसके लिए सुपर स्पेशलिटी से लेकर मगध मेडिकल के मुख्य द्वार तक सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है. इस बीच बनाई जा रही सड़क को ट्रामा सेंटर के सामने मेडिकल के छात्रों ने 'उखाड़' दिया. हालांकि इस घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया और अधिकारी जांच करने पहुंचे.

देर रात में मोरम और गिट्टी को हटाया

बताया जा रहा है कि सड़क को बीते बुधवार (04 सितंबर) की रात को उखाड़ा गया है. इसके बाद अगले दिन जांच के लिए अधिकारी पहुंच गए. इस दौरान पदाधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को भी देखा. वीडियो में पाया गया कि जेसीबी से देर रात सड़क पर बिछाए गए मोरम और गिट्टी को हटाया जा रहा है. इस दौरान वहां कुछ लोग भी खड़े दिख रहे हैं. 

अस्पताल के अधीक्षक ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यहां हॉस्टल में रह रहे मेडिकल छात्रों को जर्जर हॉस्टल एवं जर्जर सड़क सहित अन्य कई समस्या है. इसे लेकर वह खुद तीन छात्रों के साथ डीएम से मुलाकात कर चुके हैं. गया के डीएम ने छात्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आगे पदाधिकारियों तक इनकी बातों को भी रखा. साथ ही शीघ्र समस्या के निदान करने की बात भी कही है. 

बताया जाता कि सड़क निर्माण को लेकर जो छात्रों की नाराजगी थी उसे दूर कर लिया गया है. छात्रों का कहना था कि सड़क इस तरह बनाई जाए जो चले (टिके). ऐसा ना हो कि दो दिनों में पुन: वही हालत हो जाए. सड़क उखाड़ने के पीछे मेडिकल के छात्रों की नाराजगी की वजह यही थी.

यह भी पढ़ें- Gaya News: इथेनॉल से फुल टैंकर गया में पलटा, क्रेन से उठाने के दौरान लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

Embed widget