एक्सप्लोरर

Gaya News: इथेनॉल से फुल टैंकर गया में पलटा, क्रेन से उठाने के दौरान लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Gaya News: आग इतनी भयावह थी कि कुछ देर के लिए एनएच-83 पर आवागमन ठप हो गया. मौके पर गया और बोधगया से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. इसके बाद आग पर काबू पाया गया.

Tanker Full of Ethanol Overturned in Gaya: बिहार के गया में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. गया-डोभी मुख्य सड़क मार्ग (एनएच-83) पर टेकुना फार्म के समीप बीते बुधवार (04 सितंबर) की देर रात इथेनॉल से फुल टैंकर अचानक पलट गया. पलटने के समय टैंकर सुरक्षित था लेकिन जैसे ही उसे उठाने के लिए क्रेन को लाया गया तो बिजली के तार के संपर्क में आने से भीषण आग लग गई. घटना के बाद टैंकर चालक फरार हो गया. 

अगलगी की घटना में कई दुकानें जलकर राख

उधर, देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया. इस घटना में आग ने एक क्रेन को भी अपनी चपेट में ले लिया. इतना ही नहीं बल्कि अगलगी की इस घटना में सड़क के किनारे स्थित कई दुकानें जलकर राख हो गईं. आग इतनी भयावह थी कि कुछ देर के लिए एनएच-83 पर आवागमन ठप हो गया. आग की लपटें कुछ दूर तक दिख रही थीं. इस दौरान आसपास के कुछ लोगों की भीड़ जुट गई. 

फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर किया काबू

मौके पर मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर गया और बोधगया से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. इसके बाद कड़ी मशक्कत करते हुए फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. एक बड़ा हादसा जरूर टल गया लेकिन इस घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी जरूर मच गई थी. हालांकि समय रहते सब कुछ नियंत्रण में कर लिया गया.

आग लगने का कारण बताया गया शॉर्ट सर्किट

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे फायर ऑफिसर संजय कुमार ने बताया कि सूचना के बाद आग बुझाने के लिए टीम मौके पर पहुंची. शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि फायर बिग्रेड को दूसरा वाहन लाना पड़ा. जान-माल की क्षति नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि टैंकर से थोड़ा इथेनॉल निकलने के चलते इतनी बड़ी घटना हुई है. अगर पूरा इथेनॉल निकल जाता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी. आग बुझाने के बाद टीम ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें- Supaul News: पहले लड़के को बांधा, फिर लड़की को घर से उठा ले गए, सुपौल में कपड़ा उतारकर GF-BF को पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget