एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मांझी के बदले तेवर, CM नीतीश को दी 'धमकी', इस काम के लिए एक हजार करोड़ दीजिए, नहीं तो...

मांझी ने कहा, " हम सीएम नीतीश से एक हजार करोड़ रुपये देने को कहेंगे. वहीं ये कहेंगे कि अगर रुपये नहीं दीजियेगा तो हम आपकी पार्टी जेडीयू में नहीं, गठबंधन में हैं. अगर कहीं हम चमक गए तो आप समझ जाइएगा."

पटना: बिहार में जातीय जनगणना (Caste Based Census) कराने की घोषणा के बाद फिर एक बार बिहार एनडीए (Bihar NDA) में खींचतान शुरू हो गई है. इसी बीच गठबंधन घटक दल हम (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने प्रदेश के मुखिया सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री से एक हजार करोड़ रुपये की मांग की है. इसके साथ ही चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि अगर पैसे नहीं देंगे तो हम आपकी पार्टी (जेडीयू) में नहीं "गठबंधन" में हैं.

गया में कार्यक्रम के दौरान कही ये बात

बता दें कि सोमवार को प्रदेश के गया जिले के इमामगंज प्रखंड में आयोजित एक सभा में बिहार के पूर्व सीएम सह इमामगंज विधायक जीतन राम मांझी ने उक्त बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि हमने अपने बेटे और बिहार सरकार में अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन (Santosh Kumar Suman) को एक हजार करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर रखने को कहा है. इसमें क्षेत्र के विकास के लिए सैकड़ों योजनाएं हैं. ऐसे में अगर एक हजार करोड़ मिल गए तो इसी वित्तीय वर्ष से क्षेत्र में कई योजनाओं को शुरू किया जाएगा.

बिहारः जब बीवी हुई विधायक फिर डर काहे का! राज बल्लभ यादव ने चेकअप के नाम पर IGIMS में लगाया मजमा, बेफिक्र रहे सुरक्षाकर्मी

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार हमारी राजनीतिक जीवन की अंतिम पारी है. ऐसे में जाने के पहले मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहता हूं. इससे पहले भी कई विकास कार्यों को मैंने किया भी है. लेकिन इन कामों को करके हमें और ज्यादा संतुष्टि और खुशी होगी. 

मुख्यमंत्री को दी ये धमकी

जीतन राम मांझी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, " हम सीएम नीतीश से एक हजार करोड़ रुपये देने को कहेंगे. वहीं ये कहेंगे कि अगर रुपये नहीं दीजियेगा तो हम आपकी पार्टी जेडीयू में नहीं, गठबंधन में हैं. अगर कहीं हम चमक गए तो आप समझ जाइएगा. लेकिन मुझे उम्मीद है कि ऐसी नौबत नहीं आएगी."

 

गठबंधन धर्म पर दिया ज्ञान

बता दें कि सोमवार को गठबंधन तोड़ने की धमकी देने के बाद मंगलवार को मांझी ने एनडीए गठबंधन में शामिल दलों को गठबंधन धर्म निभाने का ज्ञान भी दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, " जेडीयू और बिहार बीजेपी के नेताओं से आग्रह है कि एक दूसरे पर किसी तरह की अनर्गल टिप्पणी से परहेज करें. गठबंधन के लिए यह ठीक नहीं. आप लोगों के बेवजह बयानबाजी से विपक्षी दल के नेता मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगते हैं और किसी का सपना बार-बार टूटे यह ठीक नहीं होता."

यह भी पढ़ें -

In Pics: बालू कंपनी ब्रॉडसन के शेयर होल्डर का रसूख 'कमाल', बेटे के B'Day लगा दी मंत्रियों-विधायकों की लाइ

मोतिहारीः RJD के पूर्व विधायक को नहीं मिला साइड तो सड़क पर बवाल, इतना पीटा कि युवक का कपड़ा तक फाड़ दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप ने अब...', ईरान पर आर्थिक पाबंदी को लेकर क्या बोला अमेरिका
'ट्रंप ने अब...', ईरान पर आर्थिक पाबंदी को लेकर क्या बोला अमेरिका
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
'आरक्षण का विरोध करने वालों पर राजद्रोह...', केंद्रीय मंत्री ने ये क्या कहा?
'आरक्षण का विरोध करने वालों पर राजद्रोह...', केंद्रीय मंत्री ने ये क्या कहा?
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
बंगाल की खाड़ी में हलचल, कई राज्यों में आएगी 'आफत', IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में हलचल, कई राज्यों में आएगी 'आफत', IMD की बड़ी चेतावनी
रेलवे की बेडशीट ओढ़कर बाजार घूमते दिखे लोग? VIDEO वायरल
रेलवे की बेडशीट ओढ़कर बाजार घूमते दिखे लोग? VIDEO वायरल
Embed widget