एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी की मौत पर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को किया टारगेट, क्या कुछ कहा?

Jitan Ram Manjhi Target Tejashwi Yadav: जीतन राम मांझी गया में पत्रकारों से बात कर रहे थे. जीतन राम मांझी ने कहा कि कोई माफिया के लिए हुड़दंग, दुष्प्रचार कर रहा है तो यह उचित नहीं है.

Jitan Ram Manjhi Reaction on Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से सियासत भी हो रही है. तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि मुख्तार अंसारी के जहर देने वाले आरोप को गंभीरता से नहीं लिया गया. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की प्रतिक्रिया पर जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने तंज कसा है. शुक्रवार (29 मार्च) को इस पर मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव कहीं खुद को स्वतंत्रता सेनानी ना कह दें.

जीतन राम मांझी गया में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि हमने कुछ नहीं किया है, हमारे पीछे ईडी लगी रहती है. कहीं उन पर कार्रवाई हुई तो कहीं यह न कह दें कि हम तो स्वतंत्रता सेनानी हैं. लालू यादव सजायाफ्ता हैं, लेकिन कहते हैं कि फंसाया जा रहा है. खुद की श्री कृष्ण से तुलना करते हैं. ऐसे कई कारण हैं जिससे उन्हें किसी न किसी रूप में लगता है और वह सोच कर कहते हैं कि हम पर भी कार्रवाई होगी तो जेल भेजा जाएगा.

'माफिया की मौत राजनीतिक मुद्दा नहीं'

मांझी ने कहा कि लालू यादव जेल से निकलते थे तो हाथी-घोड़ा से निकलते थे. जैसे कोई स्वतंत्रता संग्राम से लौट कर आ रहे हैं. माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर भारत का कानून है वह अपना काम करेगा. अब कोई माफिया के लिए हुड़दंग, दुष्प्रचार कर रहा है तो यह उचित नहीं है. माफिया की मौत हुई. इसका क्या कारण रहा है यह सरकार देखेगी. जांच होगी. यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है.

उधर पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव की दावेदारी पर मांझी ने कहा कि पप्पू यादव कभी आरजेडी में गए थे, कहा कि हम लालू यादव के बेटे हैं, फिर वहां से कांग्रेस में आए. वहां गुणगान किया. अब टिकट नहीं मिला तो कह रहे हैं कि पूर्णिया को नहीं छोड़ेंगे, आत्महत्या कर लेंगे. ऐसी परिस्थिति में बीजेपी में आएंगे या नहीं इस पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं.

यह भी पढ़ें- मुख्तार अंसारी की मौत पर RJD-Congress ने यूपी सरकार को निशाने पर लिया, मनोज झा ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

Embed widget