एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: शराबकांड पर जीतन राम मांझी ने क्या कहा? इशारों-इशारों में नीतीश सरकार को घेरा

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में शराब से मौतों पर जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी. साथ ही उन्होंने झारखंड में एनडीए के बीच सीट बंटवारे पर भी बयान दिया.

Jitan Ram Manjhi: बिहार में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई है. इस पर सियासी बवाल मचा हुआ है. वहीं, इस घटना पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इशारों-इशारों में बिहार सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत सारे अंबेडकर कस्तूरबा विद्यालय विषैला भोजन से लोगों की मृत्यु हो जाती है. मीडिया की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरफ आपलोग क्यों नहीं ध्यान देते हैं?

शराबकांड पर सरकार है संवेदनशील- जीतन राम मांझी 

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार के बाहर से शराब की खेप प्रदेश में पहुंचती है और लोग पीकर मरते हैं. शराब पीने से मरने के मामले में सरकार संवेदनशील है. इस मामले में सरकार जांच कर रही है, दोषियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जांच टीम का भी गठन कर दिया गया है. इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि बिहार के सीवान और सारण जिलों में नकली शराब पीने से गुरुवार को मौत के आंकड़े 35 तक पहुंच गया है. इस घटना को लेकर पूरे राज्य में सियासत गरमाई हुई है. नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है.

झारखंड के सीट बंटवारे पर बोले जीतन राम मांझी

वहीं, झारखंड में एनडीए के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें पता नहीं है. सवालिया लहजे में उन्होंने पूछा कि क्या वहां पर सीटों का बंटवारा हो चुका है? वहीं, आगे की रणनीति पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अनुशासित सिपाही है. आपने देखा कि लोकसभा में भी एक सीट मिली तो उस पर भी हमने भरोसा किया. इस तरह से झारखंड में हमने 10 सीट, पांच सीट या तीन सीट की मांग की थी. उस पर विचार नहीं हुआ तो आगे देखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ी, सीवान में 28 तो छपरा में 7 की जान गई, PMCH में 25 से अधिक भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget