एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में RJD कैसे करेगी कमाल? तेजस्वी यादव के दावे से NDA में मचेगा भूचाल

Bihar Politics: आरजेडी के 'बदलो बिहार सम्मेलन' में तेजस्वी यादव ने आगामी चुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा किया. उन्होंने एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई और गरीबी के लिए हमला बोला.

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आज (24 नवंबर) 'बदलो बिहार कार्यकर्ता सम्मेलन' का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में एनडीए की करारी हार हुई है. बिहार में भी बदलाव होगा. 

एनडीए सरकार पर रहा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में एक इंजन भ्रष्टाचार और तो दूसरा इंजन अपराध में लगा हुआ है. बिहार में 20 सालों से एनडीए की सरकार है और प्रधानमंत्री मोदी भी 11 साल से हैं, लेकिन इन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया. 2 करोड़ रोजगार का वादा नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया, लेकिन रोजगार नहीं मिला. लोग रोज पलायन कर रहे हैं महंगाई और गरीबी से लोग त्रस्त हैं. पहले ₹ 400 में गैस सिलेंडर मिलता था अब ₹1200 में मिल रहा है. बिजली के बिल से लोग परेशान हैं जो स्मार्ट मीटर लगाया गया है यह स्मार्ट नहीं, चीटर मीटर है.

वहीं, बीजेपी के नारे 'एक है तो सेफ हैं' पर उन्होंने कहा कि अलग कौन है? सब तो एक ही है. ये देश एक ही है, राज्य एक ही है तो अलग कौन है? नफरत फैलाने का काम बीजेपी करती है. ये लोग 2024 में झारखंड हारे हैं और 2025 में बिहार हारेंगे.

'मोदी सरकार को हटाएंगे'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लैंड सर्वे में भ्रष्टाचार हो रहा है. पुल-पुलिया टूट रहे हैं. बाढ़ आता है तो केंद्र सरकार स्पेशल पैकेज नहीं देती. हम सब मिलकर मोदी सरकार को हटाएंगे. जब हम सरकार में उपमुख्यमंत्री थे तो हमने जातीय गणना करवाई, आरक्षण की सीमा बढ़ाकर हम लोगों ने 65% किया. अब बीजेपी वाले कह रहे हैं हम आरक्षण को समाप्त कर देंगे. गांधी मैदान में राजनीतिक रैलियां होती थी हमने उसी गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटकर इतिहास रच दिया.

में भी पढ़ें: 'बटेंगे तो कटेंगे नारे के ही..', नीरज बबलू ने विपक्ष की हार को बताया नकारात्मक राजनीति का नतीजा

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget