एक्सप्लोरर

Good News: मोदी सरकार बिहार पर मेहरबान, बनेंगे दो स्पेशल इकोनॉमिक जोन, केंद्र ने दी सहमति

Bihar Economic Zones: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्र के जरिये नीतीश मिश्रा को बताया कि केंद्र ने बिहार में दो स्पेशल इकोनॉमिक जोन की सहमति दी है. वहीं, इस फैसले से बिहार वासियों में खुशी है.

Good News: बिहार में उद्योगों को बढ़ाने के लिए प्रयासरत प्रदेश सरकार को सफलता हाथ लगी है. केंद्र सरकार ने बिहार में दो स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) स्थापित करने पर सहमति दे दी है. इसके लिए भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की टीम ने पश्चिमी चंपारण के कुमारबाग और बक्सर के नवानगर का निरीक्षण किया और इसे एसईजेड के लिए उपयुक्त पाया. बिहार के उद्योग विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी है.

उन्होंने बताया कि बिहार में स्पेशल इकोनॉमिक जोन की मांग लंबे समय से लोग करते रहे हैं. इसी संदर्भ में वे 20 जून को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से नई दिल्ली में मुलाकात कर बिहार में एक भी एसईजेड न होने के तथ्य से अवगत कराते हुए स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन विकसित करने का आग्रह किया था.

मंत्री पीयूष गोयल ने लेटर से दी जानकारी 

इसके बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्र के जरिये नीतीश मिश्रा को बताया कि 26 एवं 27 जून को कुमारबाग, पश्चिम चंपारण एवं नवानगर, बक्सर में प्रस्तावित साइट का निरीक्षण फाल्टा एसईजेड ने किया. जिसमें दोनों ही स्थानों को इसके विकास के अनुकूल पाया गया. यह बिहार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी कुछ औपचारिकताएं शेष हैं जिसमें बियाडा भूमि आदि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएगा एवं आगे की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बोर्ड ऑफ अप्रूवल के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा.

बिहार में बढ़ेगा रोजगार

कहा जा रहा है कि बिहार में एसईजेड के विकास से एक नए औद्योगिक काल का शुभारंभ होगा. देश-विदेश की बड़ी औद्योगिक इकाइयां बिहार में निवेश हेतु आएंगी एवं रोजगार बढ़ेगा. बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री को इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने के लिए आभार जताया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: गया में दरिंदों ने नाबालिग को अगवा कर 4 दिनों तक किया दुष्कर्म, घर में सो रही बच्ची को ले गए थे उठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget