एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi Video: गया में गरीब बचाओ रैली के दौरान धंसा मंच, अनबैलेंस हो गए पूर्व CM, लोगों में मची अफरा-तफरी

Gaya News: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इन दिनों गरीब संपर्क यात्रा पर हैं. रविवार को गया में ही एक रैली का आयोजन किया गया था.

पटना: गया में हम सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की गरीब संपर्क यात्रा चल रही है. इस दौरान रविवार को गरीब बचाओ रैली का आयोजन किया गया. वहीं जीतन राम मांझी को माला पहनाने के दौरान मंच धंस गया. मंच के धंसते ही पूर्व मुख्यमंत्री अस्थिर हो गए. लोगों ने उनको पकड़ा और सुरक्षित जगह पर ले गए. इसका वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे माला पहनाने के दौरान स्टेज पर काफी लोगों के चढ़ने के कारण मंच धंस गया. इस घटना के बाद लोगों से तुरंत मंच को खाली करने की अपील की गई. 

ज्यादा लोगों के कारण धंसा मंच

रविवार को गया के गांधी मैदान में हिंदुस्तान आवाम मोर्चा की ओर से गरीब बचाओ रैली का आयोजन किया गया था. इसमें सुप्रीमो जीतन राम मांझी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे. उनके आते ही लोगों ने उनको वेलकम किया जिसके बाद माला पहनाने के लिए लोग स्टेज पर चढ़ गए. मंच पर दबाव ज्यादा होने के कारण वह धंसने लगा और सभी लोग अनबैलेंस होने लगे. इस दौरान ही पदाधिकारियों ने मांझी की बांह पकड़ी और उन्होंने आगे ले जाकर कुर्सी पर बिठाया. बताया गया कि जहां पर मंच धंसा उसके आगे ही मांझी बैठे थे. मंच पर नेताओं की भीड़ एकत्रित होेने लगी. हालांकि इस दौरान लोगों से मंच को खाली करने की भी अपील की जा रही थी.

पूरी घटना के दौरान किसी को चोट नहीं आई है. स्टेज पर रखा ग्लास का टेबल नीचे गिर गया. बता दें कि हम पार्टी ने करीब 15 दिन पहले ही गरीब संपर्क यात्रा की शुरुआत की थी जिसके तहत जीतन राम मांझी कार्यक्रम और रैलियों में शिरकत कर रहे हैं. इस दौरान उनके बेटे संतोष सुमन भी शामिल रहते हैं. वहीं रैली के दौरान समर्थकों की भी भारी भीड़ देखने को मिलती है जिससे पार्टी के नेता गदगद रहते हैं.

यह भी पढ़ें- ‘Mukesh Sahni का BJP में स्वागत है’, विधायक के इस बयान से बहुत कुछ हो रहा साफ, महागठबंधन को भी घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget