एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: PM मोदी से जीतन राम मांझी का मोह भंग! कैबिनेट मंत्री के पद से देंगे इस्तीफा? मचा बवाल

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी मुंगेर में मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उनका दर्द छलका. पढ़िए उन्होंने सभा में क्या कुछ कहा है.

Jitan Ram Manjhi News: केंद्रीय मंत्री और सांसद जीतन राम मांझी ने बिहार के मुंगेर में मंगलवार (21 जनवरी) को ऐसा बयान दिया जिससे लग रहा है कि वे एनडीए में नाराज चल रहे हैं. पीएम मोदी (PM Modi) से उनका मोह भंग हो गया है. आंख दिखाते हुए उन्होंने एक तरह से सीधे कह दिया कि लगता है उन्हें कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा. 

दरअसल जीतन राम मांझी मुंगेर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सभा में काफी संख्या में लोग जुटे थे. यह देखकर मांझी गदगद हो उठे. उन्हें झारखंड और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में सीट नहीं मिली जिससे उनकी नाराजगी दिखी. उन्होंने कहा, "झारखंड में हमको नहीं मिला, ठीक है नहीं मांगे तो नहीं मिला. दिल्ली में भी नहीं मिला. कहते हैं कि हम नहीं मांगे थे तो नहीं मिला, लेकिन ये कोई न्याय है क्या? हमारा कोई अस्तित्व नहीं है?"

'जो वजूद है उस आधार पर सीट दो…'

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आगे कहा, "जब हमारे कार्यक्रम में भीड़ आ रही है, जनमानस हमारा है, वोटर हमको वोट देने के लिए तैयार तो फिर सीट क्यों नहीं मिली? मेरा एक ही प्रश्न है. हम फरियाना नहीं चाहते हैं कि हमको इतनी सीट दे दो, लेकिन कहते हैं कि जो वजूद है उस आधार पर सीट दो. हमको कोई फायदा नहीं है. आपके (लोगों) फायदा के लिए कह रहे हैं. लगता है कैबिनेट हमको छोड़ना पड़ेगा."

उधर जीतन राम मांझी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने लिखा, "आज हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) का मुंगेर जिले के अंतर्गत योगिस्थान रामपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुआ और जनसभा को संबोधित किया. इस सम्मेलन की अध्यक्षता आयोजनकर्ता श्री नीलेश कुमार सिंह जी (राष्ट्रीय सचिव) और श्री मुकेश कुमार मांझी जी (मुंगेर जिलाध्यक्ष) ने की."

आगे लिखा, "इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रफुल कुमार मांझी जी सहित प्रदेश और जिले के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे. पार्टी को मजबूती देने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अटूट प्रयास के लिए मैं सभी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस सम्मेलन में जिस तरह कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश और उत्साह देखने को मिला, वह आगामी चुनावों में पार्टी की तैयारियों को नई ऊंचाई प्रदान करेगा."

यह भी पढ़ें- हरिभूषण ठाकुर बचौल बोले- 'केजरीवाल दिल्ली को…', BJP विधायक ने बिहार चुनाव पर भी दिया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget