एक्सप्लोरर

Bijendra Yadav: 'कुछ नहीं... हम जनता दल में नहीं हैं', नीतीश कुमार के खास JDU से क्यों हुए नाराज?

Bijendra Yadav: ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए जेडीयू कार्यालय पहुंचे थे. यहीं बैठक से पहले पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि वो जेडीयू में नहीं हैं.

JDU Bijendra Yadav: बिहार सरकार में मंत्री और सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के खास माने जाने वाले जेडीयू नेता बिजेंद्र यादव पार्टी से नाराज हो गए हैं. सोमवार (16 सितंबर) को पार्टी कार्यालय में जेडीयू की बैठक थी. इसमें शामिल होने के लिए ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव पहुंचे थे. पार्टी कार्यालय में बैठक से पहले पत्रकार कुछ सवाल कर रहे थे. इस दौरान बिजेंद्र यादव कुछ भी कहने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा, "कुछ नहीं, हम जनता दल में नहीं हैं." इतना कह कर वो मीटिंग में शामिल होने के लिए चले गए.

...और बयान से पलटे बिजेंद्र यादव

हालांकि बिजेंद्र यादव अपने बयान से कुछ ही देर में पलट गए. मीटिंग के बाद बाहर निकलने पर बिजेंद्र यादव ने कहा कि मैंने मजाक में बोला था. जेडीयू में नहीं होने की बात को कहा कि यह सब अफवाह वाली बातें हैं. बिजेंद्र यादव भले बयान को मजाक बता दिया हो लेकिन कुछ देर के लिए सियासी गलियारे में हलचल जरूर तेज हो गई थी. 

दरअसल, जेडीयू के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में यह बैठक हुई है. कहा जा रहा है कि बैठक में शामिल होने के लिए ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव पहुंचे लेकिन वहां पोस्टर में उनकी तस्वीर नहीं थी जिसे देखकर वे भड़क गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिजेंद्र यादव को बैठक की जानकारी भी नहीं थी पहले से इसलिए वे नाराज दिख रहे थे.

आगामी उपचुनाव को लेकर आयोजित हुई बैठक

जानकारी के मुताबिक बिहार में आगामी उपचुनाव को लेकर जेडीयू के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक बुलाई गई थी. हाल के दिनों में ही जेडीयू की नई टीम का ऐलान हुआ है लिहाजा पार्टी लगातार बैठक कर रही है. इसी कड़ी में आज की बैठक में कई शीर्ष नेताओं को भी बुलाया गया था जिसमें बिजेंद्र यादव भी पहुंचे थे. बता दें कि बिजेद्र यादव जेडीयू के बड़े नेता हैं. वे बिहार में लंबे समय से ऊर्जा विभाग संभाल रहे हैं. वे जेडीयू के कद्दावर नेताओं में से एक हैं. वह सुपौल विधानसभा सीट से लगातार आठ बार विधायक बन चुके हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई करीबियों में से एक हैं.

यह भीप पढ़ें- नीतीश कुमार के लिए 2025 में भारी पड़ सकते हैं ये 3 बड़े मुद्दे! 'LWS' फैक्टर से बढ़ सकती है CM की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget