एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: 'हम सभी जब रात में शराब पीते हैं तो भी...', जीतन राम मांझी ने खोली नीतीश सरकार की पोल

Jitan Ram Manjhi News: बिहार में शराबबंदी को लेकर जीतन राम मांझी ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने 4-5 लाख गरीबों के जेल जाने का दावा किया. मांझी ने शराबबंदी की समीक्षा की मांग की.

Jitan Ram Manjhi: बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शराबबंदी लेकर बराबर सवाल उठाते रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने शुक्रवार को इसको लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 'हम सभी जब रात में शराब पीते हैं तो भी नहीं पकड़ा जाता है. बात साफ है दोहरी नीति है. ऐसा नहीं होना चाहिए. वहीं, उन्होंने आगे कहा कि  4 से 5 लाख गरीब तबके के लोग अब तक जेल जा चुके हैं.

शराबबंदी पर होनी चाहिए समीक्षा- जीतन राम मांझी 

जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने ही नीतीश कुमार से आग्रह किया था कि इसकी समीक्षा करें तो पिछली बार समीक्षा हुई. एक बार फिर शराबबंदी पर समीक्षा होनी चाहिए. हम शराबबंदी के पक्षधर हैं, लेकिन जिस तरीके से यह कानून लागू है वह गलत है.

आगे उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून के बारे में हम हमेशा कहते रहे हैं कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. हम सबने मिलकर शराबबंदी कानून बनाया है. हम इसे बुरा क्यों कहेंगे? लेकिन इसके कामकाज में अनियमितताएं हैं. गरीब लोग भी अगर थोड़ा सा भी शराब पीते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है. हजारों-लाखों लीटर शराब की तस्करी करने वाले छूट रहा है.

'नीतीश कुमार हैं यथार्थवादी व्यक्ति'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शराबबंदी मामले में तीन बार समीक्षा की है इसके लिए सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं और मेरा कहना है कि चौथी बार भी समीक्षा करनी चाहिए. नीतीश कुमार एक यथार्थवादी व्यक्ति हैं. वह इन मामलों को गंभीरता से लें कि इसमें कितने गरीब प्रताड़ित हैं. करीब साढ़े चार लाख गरीब लोग विभिन्न प्रकार के मामलों में जेल में बंद हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. इस पर संज्ञान लेना चाहिए.

(आईएएनएस से भी जानकारी)

ये भी पढ़ें: Nalanda News: नालंदा में 24 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मिड डे मील में मिली छिपकली, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget