एक्सप्लोरर

झारखंडः पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने दी चेतावनी, कहा- 26 तक खोलें बाबा मंदिर नहीं तो उठाएंगे यह कदम

पिछले वर्ष से ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने मंदिर बंद करने का निर्णय लिया है. बीच में कुछ समय के लिए खुला था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर आई तो फिर से मंदिर को आमजनों के लिए बंद कर दिया गया.

देवघरः पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने देवघर प्रशासन से बाबा बैद्यनाथ मंदिर के खोले जाने की मांग की है. चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंदिर नहीं खुला तो 27 अगस्त को एक दिन सभा सरकार और प्रशासन के निर्णय के विरोध में सांकेतिक हड़ताल की जाएगी. दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा विश्व प्रसिद्ध मंदिर और बाबा बैधनाथ धाम में आम जनों की ओर से पूजा अर्चना पर प्रतिबंध है. ऐसे में पुजारियों के साथ-साथ व्यवसायियों पर भी खासा प्रभाव पड़ा है. इसी को देखते हुए और कोरोना के केस में आई कमी को देखते हुए मंदिर खोले जाने की मांग की गई है.

दरअसल, पूजा-पाठ पर प्रतिबंध लगाए जाने की वजह से दुकानदारों की कमर टूट गई है. सबसे ज्यादा प्रभाव उन छोटे दुकानदारों पर पड़ा है जो शिव भक्त श्रद्धालुओं को फूल, बेलपत्र, अगरबत्ती, आदि बेचते थे. देवघर धर्मरक्षिणी सभा के मंत्री पंडा अरुणानंद झा ने उपायुक्त को एक आवेदन देकर आमजनों के लिए मंदिर को खोले जाने की मांग की है.

कोरोना संक्रमण लगभग कम और समाप्ति की ओर

आवदेन के जरिए प्रशासन से गुजारिश करते हुए कहा है कि अब कोविड का संक्रमण लगभग कम और समाप्ति के कगार पर है. ऐसे में अब बाबा मंदिर को खोलने की जरूरत है. देश के कई अन्य भागों में मंदिरों को खोल दिया गया है. उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर 26 अगस्त तक प्रशासन मंदिर के कपाट पूजा अर्चना के लिए नहीं खोलता है तो 27 अगस्त को सरकार और प्रशासन के निर्णय के विरोध में सांकेतिक हड़ताल की जाएगी.

रोजगार पर व्यापक असर का दिया गया हवाला

बता दें कि पिछले वर्ष से ही कोविड के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने मंदिर बंद करने का निर्णय लिया है. हालांकि बीच में कुछ समय के लिए मंदिर खुला था, लेकिन जब कोरोना की दूसरी लहर आई तो फिर से मंदिर को आमजनों के लिए बंद कर दिया गया. ऐसे में अब इसे फिर से खोले जाने की मांग उठने लगी है. क्योंकि पंडा धर्मरक्षिणी सभा का कहना है कि इससे रोजगार पर व्यापक असर पड़ रहा है. इसे देखते हुए इस ओर कदम उठाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- 

Caste Census: ‘जातीय जनगणना के विरोध में नहीं रही BJP’, पढ़ें सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा

बिहारः ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान आरके सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, ठेकेदारों को हड़काया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget