एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार बोले- देश हित के लिए एकजुट होकर करेंगे काम

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति को लेकर इन दिनों काफी सक्रिय हैं. वहीं, बुधवार को नीतीश कुमार सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के लिए झारखंड पहुंचे हुए हैं.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) विपक्षी एकता मुहिम को लेकर लगातार दौरा कर रहे हैं. विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. वहीं, बुधवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren)) से मुलाकात के लिए सीएम नीतीश कुमार रांची गए. रांची में सीएम नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन मुलाकात हुई. इस मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने आज विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और इस बात पर सहमत हुए कि हम देश के हित के लिए एकजुट होकर काम करेंगे.

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम पर सीएम नीतीश बोले

नीतीश कुमार ने कहा कि आप अगले लोकसभा चुनाव में परिणाम देखेंगे जब हम एकजुट होकर काम करेंगे. देश का इतिहास अक्षुण्ण रहेगा, आजादी की लड़ाई का इतिहास कायम रहेगा देश प्रगति करेगा और हम देश में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होने देंगे. हमारे इतिहास को दबाने की कोशिश की जा रही है. मीडिया को भी आजादी के साथ काम नहीं करने दिया जा रहा है. बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि चर्चा सिर्फ एक व्यक्ति की होती है. वहीं, बता दें कि इसके पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी.

विपक्ष के नेताओं से नीतीश कुमार लगातार कर रहे हैं मुलाकात

नीतीश कुमार का दौरा लगातार जारी है. नवीन पटनायक से पहले उन्होंने कुछ दिनों पहले ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. उसी दिन वो यूपी चले गए थे. वहां अखिलेश यादव से वह मिले थे. मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने पीसी कर विपक्षी एकता की मजबूती का संदेश दिया था. वहीं, अब नीतीश कुमार मुंबई भी जाने वाले हैं. वहां उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी एकता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज झारखंड दौरा, CM हेमंत सोरेन से मिलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget