एक्सप्लोरर

Jehanabad News: थाने में बैठे 'दारोगा जी' ने छलकाया जाम, वीडियो वायरल हुआ तो कहा- 'शराब नहीं शरबत पी रहे थे'

Jehanabad Latest News: जहानाबाद में दारोगा का थाने में शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है. जिसको लेकर सवाल किया गया तो दारोगा ने कहा कि गर्मी के दिन थे तो शराब नहीं शरबत पी रहे थे.

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून का खुद पुलिसवाले भी मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं. ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है जहां एक दारोगा का शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में शराब पीते दिखाई दे रहे दारोगा की पहचान सिकरिया थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर फकीरा प्रसाद के रूप में की गई है.

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सिकरिया थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर फकीरा प्रसाद बड़े आराम से शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए जाम छलका रहे हैं. उनके टेबल पर शराब से भरे गिलास और प्लेट में चखना रखा है. जिसे खाते हुए वे सामने वाले से बातचीत कर रहे हैं. इस संबंध में एसआई फकीरा प्रसाद से जब सवाल पूछा गया तो उनका चौकाने वाला बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि कुछ गेस्ट आए हुए थे, गर्मी के दिन थे तो शराब नहीं शरबत पी रहे थे.

‘जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी’
सब इंस्पेक्टर का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हेडक्वार्टर डीएसपी संजीव कुमार ने संज्ञान लेते हुए बताया कि मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है. जो जांच का विषय है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर फकीरा प्रसाद देखे जा रहे है जो पहले विशुनगंज थाना में थे और अब वे फिलहाल सिकरिया थाने में पदस्थापित हैं. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की यह वीडियो कब और कहां की हैं. हो सकता है कि यह वीडियो विशुनगंज या सिकरिया थाना का हो, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

बहरहाल जिस बिहार पुलिस पर शराब बंदी को सफल बनाने का दारोमदार है अगर उसी पुलिस के अधिकारी थाने में शराब पिए तो शराब बंदी पर सवाल तो उठेंगे ही. अब देखना यह होगा कि दारोगा के वायरल वीडियो पर पुलिस के आलाधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar: अस्पताल में भर्ती प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें, BPSC ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget