एक्सप्लोरर

Bihar: अस्पताल में भर्ती प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें, BPSC ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

Bihar News: जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर एक्शन लेते हुए लीगल नोटिस भेजा है.

Bihar Latest News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन लगातार जारी है. इसी बीच BPSC की तरफ से प्रशांत किशोर को लीगल नोटिस भेजा गया है. इसमें आयोग के वकील ने बीपीएससी पर लगाए गए आरोपों पर तथ्यों के साथ जवाब तलब किया है. दरअसल, प्रशांत किशोर जब पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे, तब उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कई बार आयोग पर पैसे लेकर सीट बेचने का आरोप लगाया था.

प्रशांत किशोर ने कहा था कि बीपीएससी में हर पोस्ट के लिए 30 लाख रुपये से डेढ़ करोड़ रुपये तक में डील होती है. इसी वजह से बीपीएससी परीक्षा को रद्द करके दोबारा नहीं करवाना चाहता. जन सुराज संयोजक के इन्हें आरोपों को गंभीरता से लेते हुए बीपीएससी ने लीगल नोटिस भेजा है. 7 दिनों के अंदर उन्हें नोटिस का जवाब देने और आरोप सिद्ध करने के लिए कहा गया है. अन्यथा उनके ऊपर आयोग कानूनी कार्रवाई करेगा.  

अस्पताल में भर्ती हैं प्रशांत किशोर
बता दें कि पटना के गांधी मैदान से प्रशांत किशोर ने 2 जनवरी को आमरण अनशन की शुरुआत की थी. 6 जनवरी को पटना पुलिस ने उन्हें सुबह 4 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया. इसी दिन देर शाम सिविल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. जमानत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि उनका आमरण अनशन जारी रहेगा. इसके बाद 7 जनवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशांत किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. तब से वे अस्पताल में ही भर्ती हैं. इस दौरान उनका आमरण अनशन भी जारी है. 

पटना हाईकोर्ट में लगाई याचिका
जन सुराज की तरफ से BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई. जिसे कोर्ट ने मंजूर भी कर लिया है. इसपर 15 जनवरी को सुनवाई होनी है.

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के 24 जिलों में आज कोहरे का येलो अलर्ट, अभी और गिरेगा पारा, बारिश को लेकर आया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget