एक्सप्लोरर

जहानाबाद में रिश्वतखोर CDPO कार्यालय की सुपरवाइजर पर एक्शन, DM ने रद्द किया अनुबंध

Jehanabad News: बीते 20 नवंबर को मखदुमपुर सीडीपीओ कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका का रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया था. इसकी जांच के बाद अब कार्रवाई की गई है.

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में मखदुमपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल होने पर जिले की डीएम अलंकृता पांडेय ने एक्शन लेते हुए अनुबंध को रद्द कर दिया है. डीएम के एक्शन से आम लोगों में प्रशासन को लेकर भरोसा बढ़ा है वहीं घूसखोर और कमीशनखोरों में हड़कंप मच गया है.

आंगनबाड़ी सेविका से लिया जा रहा था पैसा

जहानाबाद के मखदुमपुर सीडीपीओ कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका सावित्री कुमारी का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें दिख रहा था कि वो आंगनबाड़ी सेविका से पैसे ले रही हैं. इसको लेकर एबीपी बिहार पर प्रमुखता से खबर छापी गई थी. इसके बाद डीएम अलंकृता पांडेय ने इस मामले को संज्ञान में लिया. जिला स्तरीय जांच दल का गठन किया गया. जांच दल द्वारा दिए गए जांच प्रतिवेदन एवं अनुशंसा के आलोक में डीएम अलंकृता पांडेय ने महिला पर्यवेक्षिका सावित्री कुमारी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का दोषी पाते हुए उनका अनुबंध समाप्त कर दिया.

बता दें कि 20 नवंबर 2024 को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था. इसमें दिख रहा था कि महिला पर्यवेक्षिका सावित्री कुमारी कुछ कागजातों के साथ नोट गिन रही हैं. वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी ने जांच कराई. जांच के बाद जो रिपोर्ट आई उसके आधार पर महिला पर्यवेक्षिका पर कार्रवाई की गई.

मामले पर जिला प्रशासन की ओर से क्या कहा गया?

इस पूरे मामले को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि जिला प्रशासन ने अपनी छवि को बरकरार रखते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अंतर्गत उक्त महिला पर्यवेक्षिका सावित्री कुमारी का अनुबंध रद्द कर दिया गया है. भ्रष्टाचार हमारे नैतिक जीवन मूल्यों पर सबसे बड़ा प्रहार है. जिला प्रशासन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

यह भी पढ़ें: RJD विधायक मुकेश रोशन का कटेगा टिकट? फूट-फूटकर रोने लगे, कहा- 'तेज प्रताप यादव जहां से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
क्यों शुरू हुई महिलाओं में शेविंग की आदत? वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है तगड़ा कनेक्शन
Embed widget