एक्सप्लोरर

जहानाबाद कलेक्ट्रेट में ADM और BJP नेता के बीच नोक-झोंक, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

Jehanabad News: जहानाबाद में एडीएम जांच विनय कुमार ने बीजेपी नेता राकेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है. इसके साथ ही मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिला समाहरणालय में गुरुवार को एडीएम जांच विनय कुमार और एक फरियादी के बीच तीखी नोकझोंक होने का मामला सामने आया है. इस दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि उपविकास आयुक्त धनंजय कुमार को आकर बीच-बचाव करना पड़ा. इस घटना को लेकर एडीएम जांच विनय कुमार ने घोसी थाना क्षेत्र के सोनवां गांव निवासी फरियादी राकेश कुमार पर प्राथमिकी के लिए सदर थाने में आवेदन दिया है, जिसमें राकेश कुमार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, खुद को बीजेपी का सीनियर लीडर कहने वाले राकेश कुमार एक केस के मामले में एडीएम जांच विनय कुमार सिंह के चैंबर गए थे. उनपर पंचायत तकनीकी कर्मी रंजीत कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच चल रही है. एडीएम जांच का कहना है कि राकेश कुमार चाहते हैं कि जांच उनके पक्ष में हो और रंजीत कुमार पर कार्रवाई हो, लेकिन हम लोग निष्पक्षता के साथ जांच कर रहे हैं. इसकी वजह से राकेश कुमार की ओर से बार-बार फोन तथा व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर धमकी दी जाती है. 

एडीएम जांच विनय कुमार सिंह के अनुसार गुरुवार को राकेश कुमार उनके कार्यालय में आए और बातों ही बातों में उग्र हो गए. मुझे बदमाश समेत समेत अन्य आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर हंगामा करने लगे. इसके बाद मेरी ओर से सुरक्षाकर्मी को बुलाया गया. सदर थाने में उनका विरोध सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है.

आरोपों पर क्या बोले बीजेपी नेता? 
वहीं मामले को लेकर बीजेपी नेता राकेश कुमार का कहना है कि उनके गांव की रैयती जमीन पर नाली का निर्माण कर तकनीकी कर्मी रंजीत कुमार ने सात लाख 15 हजार रुपये की निकासी कर ली है. इस मामले को लेकर उन्होंने पंचायत राज विभाग के संयुक्त सचिव से लिखित शिकायत दी थी. इसपर बर्खास्तगी का आदेश जिले को मिल चुका है. लेकिन, पिछले 5 माह से एडीएम जांच मामले को दबाए बैठे हैं. इसी मामले में फरियाद लेकर उनके पास पहुंचा था, जिस पर वे आग बबूला हो गए और मुझे गोली मारने की धमकी दी.

यहां बताते चले खुद को बीजेपी का सीनियर नेता बताने वाले राकेश कुमार वही शख्स है, जिन्होंने कुछ माह पहले लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान पर झूठे हलफनामा को लेकर कोर्ट में केस कर सुर्खियां बटोरी थीं और पिछले विधानसभा चुनाव में लोजपा सिंबल पर घोसी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था. हालांकि, चुनाव उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी और अब लोजपा से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: 'अविलंब माफी मांगे RJD', लालू यादव के बयान पर JDU का कड़ा रुख, उपेंद्र कुशवाहा भी हुए फायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget