एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections Result 2024: 'PM पद के ऑफर पर भी इंडिया गठबंधन में नहीं जाएंगे नीतीश कुमार', उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान

Umesh Kushwaha: जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस परिवारवाद से आगे सोचते ही नहीं है. आज इंडिया गठबंधन का जो प्रदर्शन है, वह हमारे नेता नीतीश कुमार की देन है.

 Lok Sabha Elections Result 2024: देश में मंगलवार (04 जून) को आए नतीजों से साफ है कि देश में एनडीए की एक बार फिर सरकार बनेगी. हालांकि इंडिया गठबंधन भी सरकार बनाने की जुगाड़ में क्षेत्रियों पार्टियों से संपर्क साधने में जुट गया है. इसे लेकर बिहार जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बहुत बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में इंडिया गठबंधन में जेडीयू नहीं जाएगी. पीएम पद के ऑफर मिलने पर भी इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार नहीं जाएंगे.

'कांग्रेस परिवारवाद से आगे सोचते ही नहीं है'

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद से आगे सोचते ही नहीं है. इंडिया गठबंधन को आकार नीतीश ने दिया था. आज इंडिया गठबंधन का जो प्रदर्शन है वह हमारे नेता नीतीश कुमार की देन है. उन लोगों को एक जुट किया था. कांग्रेस अगर परिवारवाद से अलग सोची होती तो आज यह हालत नहीं होती.  उन्होंने साफ कहा कि पीएम पद के ऑफर मिलने पर भी इंडिया गठबंधन में जेडीयू नहीं जाएगी. 

जो रुझान आ रहा है उससे तो यही लग रहा है कि जनता का मूड एनडीए के पक्ष में है. एनडीए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. सीएम नीतीश ने बिहार में काम किया है, उसी के दम पर बिहार में हम आगे हैं. पीएम मोदी और सीएम नीतीश की करिश्माई जोड़ी है. जो लोग कहते थे जेडीयू खत्म हो जाएगी. वह लोग अपना प्रदर्शन देख लें. नीतीश कुमार के  कारण ही पूरे देश में सबसे अच्छा एनडीए का प्रदर्शन बिहार में है. 

सरकार बनाने की जुगाड़ में जुटी कांग्रेस 

आपको बता दें कि जीत की ओर बढ़ रहे एनडीए के घटक दलों में भी काफी उत्साह है. एनडीए 272 के बहुमत के आंकड़े को भी पार कर चुका है. बहरहाल जो परिणाम अब तक सामने आएं हैं, उनसे तो साफ जाहिर है कि बीजेपी ने इस चुनाव में जितनी बड़ी जीत की बात कही थी, वो दिख नहीं रही है. यही वजह है कि अब कांग्रेस भी अब तक आंकड़े को देखते हुए सरकार बनाने की जुगाड़ में लग गई है. लोगों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि नीतीश कुमार का रूख क्या होगा?

ये भी पढ़ेंः  Lok Sabha Chunav Result: 'जनता ने सिर्फ एक ही मुद्दे पर वोट किया, मोदी अगेन', बिहार में NDA को मिली बढ़त पर बोले अजय आलोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?

Embed widget