एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में NDA को मिलेंगे 60 प्रतिशत वोट, राजीव रंजन का बड़ा दावा

Rajeev Ranjan: राजीव रंजन ने कहा कि नीतीश कुमार को सभी वर्गों का समर्थन मिलता रहा है. 20 साल में नीतीश कुमार जिस चुनाव में जिस गठबंधन का चेहरा बने, बिहार की जनता ने उसे ही अपना आशीर्वाद दिया है.

Bihar Elections: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है और इस बार बिहार चुनाव में गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 60 प्रतिशत वोट प्राप्त होंगे.

'करिश्माई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार'

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने नीतीश कुमार को "करिश्माई मुख्यमंत्री" बताते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "बिहार में एनडीए और करिश्माई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी वर्गों का समर्थन मिलता रहा है. शायद यह बड़ी वजह है कि पिछले 20 साल में नीतीश कुमार जिस चुनाव में जिस गठबंधन का चेहरा बने, बिहार की जनता ने उसे आंख मूंदकर अपना आशीर्वाद दिया है."

बिहार चुनाव के लिए तय लक्ष्य के बारे में बात करते हुए राजीव रंजन ने कहा, "निस्संदेह इस चुनाव में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है. इन 225 सीटों के साथ नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. इसे संभव बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर 60 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है."

बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों के बारे में उन्होंने कहा, "बिहार चुनाव जीतने की दिशा में न केवल जेडीयू, बल्कि बीजेपी समेत अन्य तीनों दल भी मिलकर बूथ समितियों पर काम कर रहे हैं. सभी का साथ हमें हमेशा मिलता रहा है, ऐसे में हम इस लक्ष्य को भी अवश्य हासिल करेंगे."

पक्ष-विपक्ष की सभी पार्टियां सक्रिय

बता दें कि बिहार के लिए यह चुनावी साल है. प्रदेश में पक्ष और विपक्ष की सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं. प्रदेश में फिलहाल नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सत्ता में है. गठबंधन का सबसे बड़ा घटक दल बीजेपी है.

एनडीए में बीजेपी, जेडीयू के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) महत्वपूर्ण दल हैं. विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस महत्वपूर्ण दल हैं. उनके अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज ने बिहार चुनाव को त्रिकोणीय रूप दे दिया है.

ये भी पढ़ें: 'मैदान में आइए...', निशांत कुमार का तेजस्वी यादव को खुला चैलेंज, C VOTER के सर्वे पर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'मर जाओ, कैसे पता नहीं चला...', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget