एक्सप्लोरर

इधर JDU ने कहा- 'माफी नहीं मांगेंगे नीतीश', उधर RJD ने उठा दिया दूसरा मुद्दा, PM का नाम लिया

Bihar Politics: जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल फिट हैं. कोई मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है. आरजेडी के पास कोई मुद्दा नहीं है. यह सब घटिया बातें हैं.

Bihar News: आरजेडी की ओर से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे की मांग की जा रही है. यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान के दौरान जो किया है उसके लिए माफी मांगें. शनिवार (22 मार्च, 2025) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में जेडीयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद (Rajeev Ranjan Prasad) ने कहा कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया, माफी नहीं मांगेंगे. नीतीश कुमार स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र हैं. 

'नीतीश कुमार बिल्कुल फिट': राजीव रंजन

आरजेडी की ओर से पटना में लगाए गए एक पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार को खलनायक बताया गया है. इसे राजीव रंजन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. कहा कि नीतीश कुमार महानायक हैं जिन्होंने बिहार का चहुंमुखी विकास किया है. आरजेडी की ओर से इस्तीफे की मांग पर कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल फिट हैं. कोई मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है. आरजेडी के पास कोई मुद्दा नहीं है. यह सब घटिया बातें हैं.

'विपक्ष के पास मुद्द नहीं... हताश है': जेडीयू 

राजीव रंजन ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के तहत पूरे बिहार का दौरा किया. विकास कार्यों की समीक्षा की. दूसरी तरफ तेजस्वी यादव युवा हैं तब भी बाढ़ में विदेश चले जाते हैं. विधानसभा के सत्र में नहीं आते हैं. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. हताश है.

आरजेडी ने कहा- 'अपने लाडले मुख्यमंत्री…'

पोस्टर और नीतीश कुमार पर आरजेडी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार अचेतावस्था में हैं. कई कार्यक्रमों व अवसरों पर उन्होंने इसका प्रमाण दिया है. नीतीश को चुप्पी तोड़नी चाहिए. बिहार उनसे नहीं संभल रहा. न वह अब उस स्थिति में हैं. एक नया मुद्दा उठा दिया कि पीएम अपने लाडले मुख्यमंत्री की हरकतों पर चुप क्यों हैं?

यह भी पढ़ें- CM नीतीश के स्वास्थ्य पर सवाल… चुनाव से पहले सियासी बवाल! 2025 में किसे फायदा? खबर को समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget