एक्सप्लोरर

संसद के विशेष सत्र की मांग पर विपक्ष को JDU का करारा जवाब, जानें क्या बोली CM नीतीश की पार्टी?

India Pakistan Ceasefire: विपक्ष 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है. इस बीचृ, सीएम नीतीश की पार्टी ने रुख साफ कर दिया है.

Bihar Politics: एनडीए की प्रमुख सहयोगी जदयू ने संसद के विशेष सत्र को बुलाने की मांग पर प्रतिक्रिया दी है. राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के मुताबिक विपक्ष की मांग का कोई औचित्य नहीं है. बुधवार (14 मई, 2025) को उन्होंने कहा कि एनसीपी-एसपी के अध्यक्ष शरद पवार भी विपक्ष की मांग को अव्यावहारिक बता चुके हैं. बता दें कि कांग्रेस, राजद समेत तमाम विपक्षी दल पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं. केंद्र सरकार की तरफ से अभी तक औपचारिक बयान नहीं आया है. 

राजीव रंजन ने कहा, "विपक्ष की मांग का कोई औचित्य नहीं है. सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार मामले की जानकारी दे चुकी है. विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को समर्थन और सहायता देने का भी वादा किया." उन्होंने कहा कि देशहित में उचित कदम सरकार उठा रही है. भारतीय सेना की बहादुरी के सामने पाकिस्तान नतमस्तक है. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि भारत की सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा. दुनिया के सामने पड़ोसी मुल्क बेनकाब हो गया है.

विपक्ष की मांग को जदयू ने किया खारिज

राजीव रंजन ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्र सरकार के फैसले को जदयू का समर्थन है. पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में भी सैन्य कार्रवाई का ब्योरा रखा. केंद्र सरकार के फैसले का जदयू समर्थन करती है. "22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ गुस्से की लहर थी. 27 पर्यटकों की मौत के बाद पूरे देश में गुस्सा था.

'संसद का सत्र बुलाने का नहीं है औचित्य'

आतंकवादियों और पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग उठ रही थी. इसी बीच भारत की तरफ से पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक की गई. 9 आतंकी अड्डों को तबाह किया गया. भारत की कार्रवाई में कई आतंकवादियों की भी मौत हुई. ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई से दोनों देशों में तनातनी बढ़ गई. तनाव को खत्म करने के लिए 10 मई को युद्ध विराम की घोषणा की गई. 

ये भी पढ़ें- औरंगाबाद में मां ने चार बच्चों के साथ खाया जहर, घरेलू कलह में उठाया खौफनाक कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget