एक्सप्लोरर

Lalan Singh on BJP: '24 घंटा बचा है, BJP का सारा तिलस्म खत्म हो जाएगा', जानिए ललन सिंह ने ऐसा क्यों कहा? 

Karnataka Assembly Election 2023: ललन सिंह इन दिनों बीजेपी पर हमलावर हैं. वहीं, शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कर्नाटक चुनाव को लेकर पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया.

पटना: जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने कई मुद्दों को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार का था. कर्नाटक में जो सरकार थी वो देश के सबसे भ्रष्ट सरकार थी. कर्नाटक चुनाव में बीजेपी (BJP) ने अथक प्रयास कर लिया लेकिन सबने एग्जिट पोल तो देख ही लिया. अब 24 घंटा बचा है, कर्नाटक में बीजेपी एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटों पर हार रही है. पूरा तिलस्म खत्म हो रहा है

2024 में बीजेपी का सफाया होना तय- ललन सिंह

ललन सिंह ने कहा कि देश में एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र स्थापित कर दिया है. बीजेपी के लोकतांत्रिक विरोधी चेहरे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाम लगाया. सुप्रीम कोर्ट ने माना कि महाराष्ट्र में जो हुआ वो गलत हुआ है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में चुनाव हारेगी. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बीजेपी चुनाव हारेगी. 2024 में बीजेपी का सफाया होना तय है.

'विपक्षी दलों की बैठक की तिथि जल्द तय होगी'

सीएम नीतीश कुमार की नवीन पटनायक से मुलाकात को लेकर ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और नवीन पटनायक ने कभी नहीं कहा कि हम लोग विपक्षी एकजुटता के लिए मिले हैं. उन्होंने कहा कि हम पुराने मित्र हैं, बहुत समय बाद मिले हैं. आगे उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक की तिथि जल्द तय होगी. वहीं, जाति आधारित गणना जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि जाति आधारित गणना पर हाई कोर्ट ने प्रतिबंध लगाया है. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. हम जातीय गणना नहीं, जाति आधारित गणना करवा रहे हैं.

आरसीपी सिंह के सवाल पर दिया जवाब

आरसीपी सिंह के सवाल पर जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि आरसीपी सिंह को जहां जाना था वहां वह चले गए. आरसीपी सिंह लगातार पार्टी के अंदर रहते हुए नीतीश कुमार को कमजोर कर रहे थे. बिहार में आरसीपी टैक्स की काफी चर्चा होती थी. नीतीश कुमार आंख बंद कर आरसीपी सिंह पर भरोसा करते थे. आरसीपी सिंह को अब कोई नहीं पूछता है.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन से पहले पटना में अलर्ट मोड पर प्रशासन, ADG मुख्यालय से SOP जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget