एक्सप्लोरर

बिहारः बांका में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मोतिहारी में घोंघा चुनने के दौरान किशोर की गई जान

बांका और मोतिहारी में दो अलग-अलग घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. मोतिहारी में डूबा किशोर दीपू कुमार रविवार को ही घर से निकला था. सोमवार को लाश मिली है.

बांका: बिहार के बांका में एक युवक और मोतिहारी में एक किशोर के डूबने से उनकी मौत हो गई. बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र की बैजूडीह पंचायत के सुड़िहारी-चकमुरली गांव के कुछ लड़के सोमवार की दोपहर करीब 2-3 बजे के आसपास बलुआ गांव के पास अवैध खनन से बने एक गड्ढे में नहाने गए थे. इस दौरान पानी से भरे गड्ढे में युवक की डूबने से मौत हो गई. मोतिहारी में डूबा किशोर घोंघा चुनने के लिए गया था जिससे वह डूब गया.

सुड़िहारी-चकमुरली गांव निवासी भवेशानंद ठाकुर के पुत्र कृष्णा ठाकुर (23 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ स्नान कर रहे थे. इस दौरान वह किसी तरह फिसलकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया. उसे पानी में डूबता देख साथ गए दोस्तों ने शोर मचाया और खुद भी उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग सफल नहीं हो सके. शोरगुल सुनकर कुछ ग्रामीण भी आए. सभी ने काफी प्रयास के बाद उसे निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और पानी में दम घुट कर कृष्णा ठाकुर की मौत हो चुकी थी.

माता-पिता का इकलौता पुत्र था कृष्णा ठाकुर

कृष्णा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है. ग्रामीणों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर रहने की वजह से युवक के माता-पिता रांची में रहकर मजदूरी करते थे. कृष्णा भी अपने उन्हीं के साथ रांची में रहकर ही एमए और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था. बताया जाता है कि मृतक अमरपुर निवासी बांका जिले के युवा जदयू अध्यक्ष मनीष झा का साला था. कृष्णा ठाकुर की मौत से परिजनों के साथ-साथ गांव के लोग भी सदमें में है. घटना की सूचना मिलने के बाद अमरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची. अमरपुर थानाध्यक्ष मु. सफदर अली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मां के आवेदन पर मामला दर्ज किया जा रहा है.

मोतिहारी में चंवर में घोंघा चुनने गया था किशोर

वहीं दूसरी घटना मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि 15 वर्षीय दीपू कुमार उर्फ टीपू बीते रविवार को घोंघा चुनने के लिए गया था जिसके बाद वब घर नहीं लौटा. सोमवार को तालाब से एनडीआरआएफ की टीम ने उसके शव को खोजकर निकाला. किशोर तुरकौलिया पूर्वी टोला के सुरेंद्र शर्मा का पुत्र दीपू कुमार उर्फ टीपू है. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: जेडीयू ने कहा- 2017 में UP में चुनाव नहीं लड़ना भूल, इस बार अलग फॉर्मूला तैयार

Bihar Politics: मिशन नीतीश कुमार, राजनीतिक विश्लेषक भी मानते हैं PM पद का उम्मीदवार, पढ़ें abp की रिपोर्ट  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget