एक्सप्लोरर

Exclusive: ...तो कटिहार से हार जाएंगे तारिक अनवर? कारण बताते हुए JDU सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने किया दावा

JDU MP Dulal Chandra Goswami: दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि तारिक अनवर बार-बार प्रत्याशी बनते हैं. किसी युवा को मौका नहीं मिलता. युवाओं में नाराजगी है.

Dulal Chandra Goswami: मुस्लिम बहुल क्षेत्र कटिहार में 26 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत वोटिंग है. इस सीट की लड़ाई दिलचस्प बनी हुई है. एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है. कटिहार सीट इस बार एनडीए में जेडीयू के खाते में गई है और मौजूदा सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी को ही पार्टी ने फिर से प्रत्याशी बनाया है. महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई और कांग्रेस ने कटिहार से पांच बार सांसद रहे तारिक अनवर को प्रत्याशी बनाया है. इन सबके बीच गुरुवार (25 अप्रैल) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में दुलाल चंद्र गोस्वामी ने बड़ा दावा किया है.

दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि कटिहार से महागठबंधन से तारिक अनवर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. बार-बार वही प्रत्याशी बनते हैं. महागठबंधन पर भड़के. कहा कि किसी युवा को मौका नहीं मिलता. इसको लेकर यहां के युवाओं में भारी नाराजगी है. साफ कहा कि इसका खामियाजा चुनाव में महागठबंधन को भुगतना पड़ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि यह मुस्लिम बहुल इलाका है, लेकिन हमको तो हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है. सीएम नीतीश ने न्याय के साथ विकास का काम किया है.

जेडीयू सांसद ने गिनाईकाम की उपलब्धि

दुलाल चंद गोस्वामी ने पहले उपलब्धि गिनाई. कहा कि फोरलेन सड़क बनी, गंगा नदी पर ब्रिज बना, रेलवे के अलग-अलग रूट हैं. कटिहार में काफी विकास का काम हुआ है. विकास के मुद्दे पर हम चुनाव लड़ रहे हैं. केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, मुफ्त अनाज योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि योजना का ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ हुआ है. जनता का पीएम मोदी को लेकर बहुत सकारात्मक मूड है.

वहीं सैम पित्रोदा जिस तरह के कानून की बात कर रहे हैं ऐसा कानून तो अभी भारत में है नहीं. इस तरह के कानून के लिए जनता की क्या राय है यह जानना जरूरी है. ऐसे कानून की यहां जरूरत नहीं. जब आएगा तब विचार होगा. देश की संपत्ति संसाधन पर जितना प्रधानमंत्री का अधिकार है उतना आम आदमी का भी अधिकार है. कांग्रेस सत्ता में आई तो घुसपैठियों व जिनके अधिक बच्चे हैं उनके बीच देश की संपत्ति बांट सकती है. मंगलसूत्र भी नहीं छोड़ सकते हैं विपक्ष वाले. पीएम का यह बयान अभी मैं सुना नहीं हूं. चुनाव पर फोकस कर रहा हूं. इस पर कुछ भी टिप्पणी नहीं करूंगा.

बता दें कि दूसरे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीट पर चुनाव हो रहा है. पिछली बार इन पांच में से चार सीट जेडीयू जीती थी. बांका, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार से जीत मिली थी. दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि इस बार किशनगंज सीट भी जीतेंगे.

यह भी पढ़ें- Patna Fire: पटना में आग लगने से अब तक 6 लोगों की मौत, CM नीतीश कुमार ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget