एक्सप्लोरर

Patna Fire: पटना में आग लगने से अब तक 6 लोगों की मौत, CM नीतीश कुमार ने जताया दुख

Patna Fire: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है. उन्होंने घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

Patna Fire News: राजधानी पटना में गुरुवार (25 अप्रैल) की सुबह स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एक होटल में आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि 6 लोगों की हादसे में मौत हो गई जबकि कई झुलसे हैं जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इस हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने दुख जताया है.

सीएम नीतीश कुमार ने इस अगलगी की घटना में हुई छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है. मुख्यमंत्री ने घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

हादसे पर चिराग पासवान ने भी जताया दुख

जमुई सांसद चिराग पासवान ने भी अगलगी की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "पटना जंक्शन के पास एक होटल में आग लगने की हृदय विदारक घटना से अत्यंत मर्माहत हूं. मृतकों के परिवारजनों को ईश्वर इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. घायलों के यथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

वहीं जीतन राम मांझी ने दुख प्रकट करते हुए कहा, "इसके बारे में जानकर से मुझे कष्ट पहुंचा है. मैं सभी पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं." डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "इस घटना के बारे में जानकर काफी कष्ट हुआ. मैं सभी पीड़ित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

बता दें कि इस घटना में अब तक कुल छह लोगों की मौत हुई है. इसकी पुष्टि सिटी एसपी कर चुके हैं. मरने वाले छह लोगों में तीन पुरुष हैं और तीन महिलाएं शामिल हैं. हालांकि खबर है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि जिन घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है उसमें कुछ की हालत ज्यादा गंभीर है. कुछ लोग 80 से 90 फीसद जले हुए हैं.

कैसे हुई अगलगी की घटना?

हादसे के पीछे वजह बताई जा रही है सिलेंडर फटने से होटल में आग लगी है. आग ने इतना विकराल रूप लिया कि लोगों को जान चली गई. आसपास की इमारतें भी इसकी चपेट में आ गईं. मौके पर कई दमकल की गाड़ी पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें- पटना जंक्शन के पास इमारत में लगी भीषण आग, 6 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
तौलिया लपेटकर सुनवाई कर रहे थे ASI अंजनी कुमार सिंह, पड़ गया भारी, SP ने किया सस्पेंड
तौलिया लपेटकर सुनवाई कर रहे थे ASI अंजनी कुमार सिंह, पड़ गया भारी, SP ने किया सस्पेंड
'केसी सिन्हा तो झांकी है...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच लगा प्रशांत किशोर का विवादित पोस्टर
'केसी सिन्हा तो झांकी है...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच लगा प्रशांत किशोर का विवादित पोस्टर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget