एक्सप्लोरर

Watch: 'बिना नीतीश के I.N.D.I.A का कोई औचित्य नहीं...' JDU मंत्री मदन सहनी का गठबंधन पर बड़ा बयान

Bihar CM Nitish Kumar: एबीपी न्यूज़ ने नीतीश कैबिनेट के मंत्री मदन सहनी से बात की. मदन सहनी ने खरगे का नाम आगे किए जाने पर कहा है कि बैठक में सबको अपनी-अपनी बात रखने का अधिकार है.

पटना: दिल्ली में 19 दिसंबर को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के पहले से ही जेडीयू कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे. मांग कर रहे थे कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए. पोस्टर भी लग गया कि 'एक निश्चय चाहिए एक नीतीश चाहिए', लेकिन बैठक में जिस तरह से ममता बनर्जी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे कर दिया और अरविंद केजरीवाल ने उसका समर्थन कर दिया उसके बाद से ऐसा लग रहा है कि खेल ही पलट गया है. गुरुवार (21 दिसंबर) को एबीपी न्यूज़ ने नीतीश कैबिनेट के मंत्री मदन सहनी से बात की. मदन सहनी ने कहा कि बिना नीतीश के इंडिया गठबंधन का कोई औचित्य ही नहीं है.

मदन सहनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनाने का श्रेय तो सभी लोग नीतीश कुमार को ही दे रहे हैं. गठबंधन में शामिल जितने भी दल हैं सभी लोग इसका श्रेय नीतीश कुमार को दे रहे हैं. आने वाले समय में भी इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार के बिना इस गठबंधन का कोई दूर-दूर तक औचित्य नहीं है. यह आज भी कायम है और आने वाले समय में भी कायम रहेगा. उन्होंने कहा कि खरगे का नाम आ भी गया तो उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया है.

'आने वाले समय में दिखेगा गठबंधन का असर'

खरगे के नाम पर मदन सहनी ने कहा कि खेल बिगड़ने वाली बात नहीं है. बैठक में सबको अपनी-अपनी बात रखने का अधिकार है. कहा कि हम लोग यह बात बात मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि किसी भी स्टेट के प्रमुख हों उनके कहने से या उनके खेल बिगाड़ने से यह बिगड़ने वाला है. यह जो गठबंधन है यह पूरी तरह एक एकजुट है और आने वाले समय में इसका असर दिखेगा.

मदन सहनी एक ओर जहां गठबंधन को एकजुट करने की बात कर रहे हैं तो वह यह भी कह रहे हैं कि निश्चित तौर पर आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे. उन्हें पूरी उम्मीद है. मंत्री मदन सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काम पूरा देश देख रहा है. उन्होंने जो काम किया है उसको सभी लोग दोहरा रहे हैं. जातीय गणना नीतीश कुमार ने करवाया तो राहुल गांधी ने पूरे देश में से करवाने की बात कही है.

यह भी पढ़ें- हटाए जाएंगे ललन सिंह? इंडी गठबंधन की बैठक के बाद तुरंत क्यों निकल गए CM नीतीश? JDU का बयान आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget