एक्सप्लोरर

Bihar News: 'बिहार में खत्‍म हो रही RJD', तेजस्वी के सुषुप्त वाले बयान पर राजीव रंजन का पलटवार

Rajiv Ranjan: राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव की पार्टी नेता और कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं. हालात उनकी पार्टी के खिलाफ बन रहे हैं. उनकी पार्टी का जनाधार समाप्त हो रहा है.

Rajiv Ranjan On Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में बिहार के नेता प्रत‍िपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था को विफल बताते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार सुषुप्त अवस्था में हैं. उनके इस बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता में जो आने की स्थिति में नहीं होते हैं, वह ऐसे ही आसमानी बातें और वादे करते हैं.

राजीव रंजन का तेजस्वी पर निशाना 

राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव को पता है उनकी पार्टी का जनाधार समाप्त हो रहा है. उनके नेता और कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं. हालात उनकी पार्टी के खिलाफ बन रहे हैं. साल 2010 में उनकी पार्टी के 22 विधायक थे, उसी दिशा में राष्ट्रीय जनता दल एक बार जाता हुआ दिखाई दे रहा है. इसलिए उनके बयानों और वादों पर किसको यकीन होगा? मुझे लगता है कि तेजस्वी यादव के बयान पर जनता को एतबार नहीं होगा.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव रंजन ने कहा क‍ि वो हमारी सरकार को बैसाखियों पर टिकी हुई सरकार बताते हैं, हम उन्हें 99 सांसदों की पार्टी मानते हैं. उनकी पार्टी को जादुई आंकड़ा पार करने के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी होगी, यह मसला 20 सीटों का नहीं है. जेडीयू प्रवक्‍ता ने कहा, पश्चिम बंगाल में टीएमसी उनके साथ चुनाव नहीं लड़ती है. आप ने पंजाब में उनके साथ चुनाव लड़ने से मना कर दिया.

लेफ्ट पूरे देश में कांग्रेस के सामने में खड़ा है, तो उनकी संख्या क्या हो सकती है, यह समझा जा सकता है. देश की जनता ने पीएम मोदी को जनादेश दिया है और उनके नेतृत्व में सरकार जनहित के काम कर रही है. भ्रामक तथ्यों के आधार पर कांग्रेस पार्टी जो सियासत करना चाह रही है, उसको जारी रखना उनके लिए आसान नहीं होगा. 

क्या बोले थे मल्लिकार्जुन खरगे?

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि अगर विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में 20 सीट और जीत ली होती, तो बीजेपी के नेता जेल में होते. उनके इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि खरगे का बयान कांग्रेस की 'आपातकाल' वाली मानसिकता को दर्शाता है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'अपराध कहां नहीं है, इस देश में तो पीएम...', नीतीश कुमार के मंत्री का तेजस्वी यादव को जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget