एक्सप्लोरर

‘तेजस्वी यादव होश में आ गए ना’ निशांत कुमार के जवाब को लेकर JDU नेता नीरज कुमार ने कसा तंज

Bihar Politics: जदयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार तो 100 प्रतिशत स्वस्थ हैं आप अपने पिता के बारे में बोलिए कि लालू प्रसाद यादव स्वस्थ हैं कि नहीं.

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव अक्सर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं. जिसपर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान जवाब देते हुए सीएम के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता की तबियत ठीक है, वह 100 प्रतिशत स्वस्थ हैं. निशांत के जवाब को लेकर जदयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव राजनीतिक दिमाग का मरम्मत कर दिया ना? होश में दिमाग आ गया ना? 

जदयू नेता ने तेजस्वी पर क्या कहा?

जदयू नेता ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत राजनीतिक टिप्पणी कर रहे थे, कथाकथित नौंवीं पास व्यक्ति टिप्पणी कर रहे थे, जवाब मिला बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग स्नातक पास निशांत कुमार से. अब गेंद आपके पाले में हैं तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश कुमार तो 100 प्रतिशत स्वस्थ हैं आप अपने पिता के बारे में बोलिए कि लालू प्रसाद यादव स्वस्थ हैं कि नहीं. अगर स्वस्थ हैं तो वे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद में क्यों नहीं धूम रहे. अगर वे अस्वस्थ हैं तो राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने का औचित्य क्या है. राजनीतिक रूप से नजरबंद हैं. न्यायपालिका में जब अयोग्य घोषित कर दिया तो तेजस्वी यादव आरजेडी में भी उनको राजनीतिक रूप से अयोग्य घोषित करिए.

क्या बोले थे निशांत कुमार? 

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होकर पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से जब यह सवाल किया गया कि क्या वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. बल्कि उन्होंने मीडिया के माध्यम से बिहार की जनता से अपील की है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत विकास किया है. इसलिए चुनाव में एनडीए के समर्थन में आएं और बिहार में 'डबल इंजन की सरकार' बनाएं. नीतीश कुमार दोबारा सीएम बनेंगे तो बिहार तेजी से विकास के पथ पर बढ़ेगा.

तेजस्वी यादव के जरिए नीतीश कुमार की तबीयत पर आ रहे बयानों पर निशांत कुमार ने कहा, पिताजी की तबीयत ठीक है, वह 100 प्रतिशत स्वस्थ हैं.

यह भी पढ़ें: पटना में दो ट्रकों में टक्कर से लगी भीषण आग, एक चालक की झुलस कर हुई मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
बिहार MLC रिजल्ट: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget