एक्सप्लोरर

Patna News: कौन है कंकड़बाग फायरिंग में शामिल धर्मेंद्र यादव? JDU नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से पूछे सवाल

Patna Firing: पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ पर मंगलवार को अचानक फायरिंग होने लगी. इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.

Patna Firing News: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुए फायरिंग मामले पर राजनीति तेज हो गई है. पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए थे. अब फायरिंग मामले पर पुलिस के एक्शन के बाद जेडीयू आरजेडी पर हमलावर होती दिख रही है.

दरअसल, पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में पूरे मामले की जानकारी देते हुए एक अन्य अभियुक्त के नाम का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया है कि कई मामलों में पहले से अभियुक्त जकनपुर निवासी धर्मेंद्र यादव भी इस गोलीकांड में शामिल था. पुलिस के खुलासे के बाद जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से सवाल पूछा है.

‘प्रायोजित हिंसा का शिकार हो रहा है बिहार’
एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान नीरज कुमार ने तस्वीर साझा करते हुए पूछा है कि धर्मेंद्र यादव कौन है? यह किसका दुलरुवा हैं? यह किस पार्टी से जुड़ा हुआ है? दरअसल धर्मेंद्र यादव की जो तस्वीर नीरज कुमार दिखा रहे हैं, उसमें वह राजद का गमछा गले में लटकाए हुए हैं.

जेडीयू नेता ने कहा कि विपक्ष द्वारा प्रायोजित हिंसा का शिकार बिहार हो रहा है. लेकिन, बिहार में कानून का राज है और ऐसे लोगो की हेकड़ी हमलोग ठीक कर देंगे. राजधानी पटना में हुए इस बड़े गोलीकांड पर जहां सत्ता पक्ष बैकफुट पर नजर आ रहा था, वहीं अब धर्मेंद्र यादव की तस्वीर सामने आने के बाद तेजस्वी यादव भी घिरते नजर आ रहे हैं.

जमीन विवाद को लेकर हुई थी फायरिंग
बता दें कि मंगलवार 18 फरवरी को कंकड़बाग के राम लखन पथ में चार की संख्या में अपराधियों ने एक जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की थी. फायरिंग करके भाग रहे अपराधियों का पुलिस ने पीछा किया जिसके बाद चारों अपराधी एक मकान में घुस गए थे. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसिया एक्शन में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और पुलिस ने चार लोगों को डिटेन किया था. 

यह भी पढ़ें: लालू यादव के ‘कुंभ फालतू है’ बयान पर खरी-खोटी सुनाने वाले जीतन राम मांझी पहुंचे प्रयागराज, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
कांग्रेस के सुंदरकांड पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राहुल गांधी ने…'
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
नौकरी के लिए भटक रहा कंचनजंगा पर तिरंगा फहराने वाला दिव्यांग, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान
Patna News: बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
बीच सड़क अपराधियों का तांडव, युवक को 4 गोलियां मारीं; CCTV में कैद वारदात
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा
ड्रग्स तस्करी में मुखिया को 10 साल की सजा, बर्खास्त सिपाही के घर से मिला था 131 किलो गांजा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget