एक्सप्लोरर

CM नीतीश के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री की चर्चाओं पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले नीरज कुमार?

Bihar Politics: जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि राजनीति का शगूफा जानबूझकर दिया जाता है. नीतीश कुमार के बिना राजनीति में लोगों को भोजन नहीं पचता. निशांत कुमार अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से जीते हैं.

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चाओं का बाजार गर्म है. मंगलवार (28 जनवरी) को जेडीयू नेता नीरज कुमार ने इसको लेकर विपक्ष पर पलटवार किया. कहा कि कौन क्या चर्चा करता है ये मैं नहीं जानता लेकिन नीतीश कुमार के सार्वजनिक जीवन में लोग कहीं न कहीं मौका खोजते रहते हैं. नीतीश कुमार चुप रहें तो खबर, बोलेंगे तब खबर और नहीं कुछ मिला तो उनके बेटे को राजनीति में लॉन्च कर दो. 

नीरज कुमार ने आगे कहा कि उन्होंने (निशांत कुमार) प्रतिष्ठित बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उनकी रुचि आध्यात्मिकता में है. वे (निशांत कुमार) अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से जीते हैं. उन्होंने राजनीति में आने की कभी इच्छा प्रकट नहीं की है. न ही उनके पिता (नीतीश कुमार) ने कभी बेटे को राजनीति में लाने की इच्छा जताई है. लेकिन ये राजनीति का शगूफा जानबूझकर इसलिए दिया जाता है कि बैगर नीतीश कुमार के राजनीति में लोगों को भोजन नहीं पचता है.

जेडीयू नेता ने विपक्ष पर किया पलटवार

बिहार में विपक्ष लगातार एनडीए सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर घेर रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुप्पी साधने का आरोप लगा रहा है. इसको लेकर पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "आपराधिक घटना के आधार पर दहशत बना दी? इसके लिए क्या नेशनल क्राइम ब्यूरो के आकंड़े गवाह हैं क्या? उनके पास क्या स्टेट क्राइम ब्यूरो का आकंड़ा है?" 

आगे नीरज कुमार ने कहा कि अपराध बढ़ रहे हैं तो क्या कानून का कोरोना काल आ गया? तंज कसा कि अब तो कोई घर से निकलता नहीं होगा? नीरज कुमार ने आगे कहा कि अपराध हुए हैं तो अपराधियों पर हमले भी हुए हैं. कानूनी वज्रपात उनपर होता है. अपराधियों को पता चल रहा होगा जब उनका ठंड में जेल में दिमाग ठंडा हो गया होगा.

यह भी पढ़ें: 'अभी तो कोई परिवारवाद…', नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री की चर्चा पर आया BJP का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget