एक्सप्लोरर

'अभी तो कोई परिवारवाद…', नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री की चर्चा पर आया BJP का बयान

Bihar CM Nitish Kumar: दिलीप जायसवाल सोमवार को आरा में एनडीए के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. यहां उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों का जवाब भी दिया.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के सियासी गलियारे में चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर सकते हैं. चर्चाओं का बाजार गर्म है इस बीच अलग-अलग दलों की ओर से प्रतिक्रिया भी आ रही है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल (BJP Dilip Jaiswal) ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है. सोमवार (27 जनवरी) को दिलीप जायसवाल आरा में थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इससे जुड़े सवाल पर उन्होंने जवाब दिया.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "अभी तो कोई परिवारवाद नहीं आया है. जो बिचारा अभी राजनीति में आया ही नहीं है, राजनीति जॉइन किया ही नहीं है, उसके बारे में चर्चा करना किसी के मन में आहत पहुंचाना है और उचित नहीं है." दिलीप जायसवाल सोमवार को आरा में एनडीए के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. इसके बाद जिला कोर कमेटी की बैठक में वे शामिल हुए. बैठक में उपस्थित कोर कमेटी के सदस्यों से आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा भी की.

मीसा भारत के बयान पर क्या बोले?

अपने कार्यक्रम के बाद देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिलीप जायसवाल ने आरजेडी सांसद मीसा भारती के ईवीएम हैक करने वाले बयान पर कहा कि यह सब बेतुकी बातें हैं. अगर कोई राजनीतिक दल अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता है तो दूसरे दल को अपने दल में क्या प्रयास करना चाहिए उस पर चर्चा करनी चाहिए. बता दें कि हाल ही में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि 2025 में 225 सीटों पर एनडीए की जीत होगी. इसके बाद मीसा भारती का बयान आया कि मशीन (ईवीएम) सेट कर रहे हैं होंगे या करवा रहे होंगे.

तेजस्वी यादव पर भी दिलीप जायसवाल ने तंज कसा. कहा कि सत्ता में आने के लिए यह लोग लुभावनी बात कर रहे हैं. जब वे बीच में (सत्ता में) आए उस समय उनको योजना क्यों नहीं याद आई? उस समय लागू कर देना चाहिए था. जनता सब समझती है.

यह भी पढ़ें- पहाड़ काटने वाले दशरथ मांझी के बेटे थामेंगे कांग्रेस का दामन, JDU में नजरअंदाजी के चलते बदला पाला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget