एक्सप्लोरर

JDU नेता ने जातीय सर्वे पर सवाल उठाने वाले उपेंद्र कुशवाहा का व्यक्तिगत डेटा 'लीक' किया, क्या गोपनीयता का हुआ उल्लंघन!

JDU Reaction: उपेंद्र कुशवाहा ने जातीय सर्वे को लेकर सवाल उठाया था. वहीं, इस पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए उपेंद्र कुशवाहा की व्यक्तिगत जानकारी मीडिया को बताई.

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने दावा किया था कि बिहार में जाति सर्वेक्षण के लिए एजेंट उनका डेटा इकट्ठा करने उनके घर नहीं आए थे. इसको लेकर जेडीयू (JDU) एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने बुधवार को डेटा जारी करते हुए दावा कर दिया कि यह उपेंद्र कुशवाहा से संबंधित है. मीडिया के सामने पांच बिंदुओं का डेटा जारी करते हुए नीरज कुमार ने कहा, ''सोमवार को जारी जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 'उपेंद्र कुशवाहा का क्रमांक 130, मकान नंबर 079, घर 1, परिवार के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा, परिवार के सदस्यों की संख्या 5 और परिवार क्रमांक 1' है.''

उपेंद्र कुशवाहा का दावा बिल्कुल गलत है- नीरज कुमार

डेटा जारी करने के बाद नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा का दावा कि सर्वे एजेंट उनके दरवाजे तक नहीं पहुंचे, बिल्कुल गलत है. उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा था कि उनके जैसे कई लोगों को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा है क्योंकि सर्वेक्षण एजेंट उनके दरवाजे तक नहीं पहुंचे. वहीं, बड़ी बात यह है कि नीरज कुमार ने डेटा की गोपनीयता का उल्लंघन किया है, जिसे राज्य सरकार के अनुसार सार्वजनिक रूप से प्रकट नहीं किया जा सकता.

उपेंद्र कुशवाहा ने लगाया था ये आरोप

जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करने के दौरान प्रभारी मुख्य सचिव विवेक कुमार ने कहा था कि राज्य सरकार व्यक्तिगत डेटा की गोपनीयता बनाए रखेगी. बता दें कि राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी होने के बाद कहा था कि इस रिपोर्ट में कई खामियां हैं. हमको कई नेताओं ने जानकारी दी है कि हमसे और हमारे परिवार से किसी ने जात की जानकारी भी नहीं ली. बीपीएल जैसी सूची में भी कई खामियां रही हैं. लोगों की आशंका में दम है. हमसे भी इस जाति की गणना में किसी ने पूछा तक नहीं. सरकार हड़बड़ी में थी.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: डिप्टी सीएम तेजस्वी ने केंद्र सरकार को ललकारा, कहा-'जातीय सर्वे तो छोड़िए, आम गणना भी नहीं करवा सकते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget