एक्सप्लोरर

Bihar Politics: NDA के घटक दलों पर CM नीतीश के सवाल के बाद JDU ने पार्टियों की पहचान को किया उजागर, बताया फर्जी

JDU Reaction: एनडीए के घटक दलों को लेकर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने गुरुवार को जमकर हमला बोला. उन्होंने एनडीए की बैठक में शामिल 38 दलों पर सवाल उठाया.

पटना: एनडीए की बैठक (NDA Meeting) में 38 दल शामिल होने के एनडीए के दावे और एनडीए द्वारा जारी की गई सूची को जनता दल यूनाइटेड ने फर्जी बताया है. जेडीयू के एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने गुरुवार को कहा कि जेपी नड्डा जिस 38 पार्टी की बात कर रहे हैं वह पूरी तरह फर्जी है, उनकी एनडीए में जन सुराज (Jan Suraaj) है. जेपी नड्डा (JP Nadda) बताएं कि जन सुराज पार्टी कहां है और किस सूची में है? दूसरा नड्डा कहते हैं कि मेरे सहयोगी पार्टी केरल कांग्रेस थॉमस है तो उन्हें बताना चाहिए कि यह पार्टी केरल कांग्रेस थॉमस पार्टी कहां है? यह पूरी तरह फर्जी तरीके से लोगों को भरवाने का काम कर रहे हैं.

'PM नरेंद्र मोदी का स्मरण शक्ति क्षीण हो गया है'

नीरज कुमार ने कहा कि केरल कांग्रेस थॉमस तो 2021 में ही केरल कांग्रेस जोसेफ पार्टी में विलय हो गई थी. वह पार्टी कहां से इनका सहयोगी हो गया? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप बैठक में पहाड़गंज से पकड़ कर ले आए हैं क्या? सबको बोल दिए कि चलो अशोका हॉल में बैठक है. नीरज कुमार ने एनडीए पर हमला करते हुए कहा कि अब इनको एनडीए याद आ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्मरण शक्ति क्षीण हो गया है. 28 मई को प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा कि हम लोग एनडीए की 25वीं वर्षगांठ मनाएंगे, जबकि 15 मई को ही एनडीए का 25 वीं वर्षगांठ पूरा हो गया था. इनको एनडीए का डेट तक याद नहीं है. 

'इंडिया' नाम से ही बीजेपी की हालत खराब हो गई है- नीरज कुमार 

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि वह एनडीए की बात कर रहे हैं. एनडीए गठबंधन में कई ऐसी पार्टी का नाम देखने को मिल रहा है जो फर्जी है या जिनका अस्तिव ही पूरी तरह से खत्म हो चुका है. वहीं, मणिपुर में दंगा हो रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री उस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने कहा कि 'इंडिया' नाम जब से हमारे गठबंधन का रखा गया है तब से इनकी हालत खराब हो गई है. अगर इस मामले में ये लोग केस करेंगे तो अटल बिहारी वापजेयी का अपमान करेंगे. उन्होंने भी इंडिया शाइनिंग का नारा दिया था.

ये भी पढ़ें: नाराज नहीं, तो फिर नीतीश कुमार बेंगलुरु की मीटिंग में क्यों नहीं बन पाए INDIA के संयोजक?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget