एक्सप्लोरर

चिराग पासवान के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान पर JDU का रिएक्शन, साफ-साफ कह दिया सब कुछ

जेडीयू नेता ने कहा कि 2020 के फार्मूले को छोड़कर 2010 का मॉडल अपनाया जाएगा, जब एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरजेडी को मात्र 20 सीटों पर समेट दिया था. नीतीश के नेतृत्व में जीत का फार्मूला तय होगा.

JDU MLC Khalid Anwar: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. उनके इस बयान से बिहार में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. जनता दल यूनाइटेड ने 2010 के मॉडल का जिक्र छेड़ दिया है. पार्टी के एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि गठबंधन की मजबूती के लिए यह जरूरी है.

'एनडीए को मजबूत प्रदर्शन करना चाहिए'

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता अनवर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि एनडीए को बिहार में मजबूत प्रदर्शन करना चाहिए और इसके लिए 2010 के सीट बंटवारे के मॉडल को अपनाना चाहिए. अनवर ने कहा, “चिराग जी हाल ही में एनडीए में शामिल हुए हैं. हमारा लक्ष्य एनडीए को अधिक से अधिक सीटें जिताना है. बिहार में जेडीयू का आधार और पकड़ मजबूत है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम पहले से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं.”

उन्होंने स्पष्ट किया कि 2020 के फार्मूले को छोड़कर 2010 का मॉडल अपनाया जाएगा, जब एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरजेडी को मात्र 20 सीटों पर समेट दिया था. अनवर ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत का फार्मूला तैयार होगा. 2010 में राजग ने 206 सीटें हासिल की थीं.

चिराग पासवान ने हाल ही में आरा में आयोजित एक रैली में कहा था कि उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एनडीए को मजबूत करने के लिए होगा. इस बयान से एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

एनडीए का गठबंधन अटूट है- खालिद अनवर

जेडीयू का कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का गठबंधन अटूट है और बिहार में मजबूत प्रदर्शन करेगा. अनवर ने कहा, “हमें विश्वास है कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए न केवल जीत हासिल करेगा, बल्कि पहले से कहीं अधिक सीटें जीतेगा.” चिराग के बयान को कुछ लोग गठबंधन में सीटों की मोल भाव की रणनीति मान रहे हैं, लेकिन जेडीयू ने इसे सहयोगी दलों के बीच समन्वय का हिस्सा बताया. 

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'हम लेके रहेंगे आरक्षण', बिहार चुनाव से पहले VIP ने जारी किया पार्टी थीम सॉन्ग, कहा- हमारे संघर्ष और आंदोलन....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget