एक्सप्लोरर

'सारी स्थिति साफ हो गई', नीतीश कुमार ने अमित शाह के सामने मानी गलती तो क्या बोले JDU-BJP के नेता?

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि मुझसे दो बार गलती हो गई, लेकिन अब कभी नहीं होगी. इस पर अब केसी त्यागी और बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल की प्रतिक्रिया आई है.

Bihar News: पटना में रविवार (30 मार्च, 2025) को सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की. अमित शाह के सामने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अपने एनडीए छोड़ने के पुराने फैसलों पर अफसोस जताया. कहा कि हमसे दो बार गलती हो गई, लेकिन अब नहीं होगी. सीएम नीतीश के बयान पर जेडीयू नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अमित शाह के दौरे और नीतीश कुमार के वकतव्य के बाद सारी स्थिति साफ हो गई है.  

उन्होंने कहा कि जेडीयू भविष्य में भी एनडीए का हिस्सा रहेगा. नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव होगा और चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री बनेंगे.

'बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनना तय'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस बात को बार-बार कह चुके हैं, इस बात में किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है. कुछ लोग जिनकी बिहार में राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है, वे इस (बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को लेकर) बारे में भ्रम फैलाना चाहते हैं लेकिन मैं नीतीश कुमार को बधाई देता हूं जिन्होंने यह बयान देकर उन सभी अटकलों को विराम दे दिया. जो अटकलें कहीं न कहीं विपक्षी पार्टियां कहीं न कहीं खड़ा करने की कोशिश कर रही है. बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनना तय है और इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है.

क्या बोले थे सीएम नीतीश कुमार?

सीएम नीतीश कुमार ने कहा था, "मुझसे दो बार गलती हो गई, लेकिन अब कभी नहीं होगी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था ये मैं कैसे भूल सकता हूं." कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "बिहार की पहले क्या स्थिति थी सब जानते है शाम के समय कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. हिंदू-मुस्लिमों के झगड़े होते थे. बिहार में पढ़ाई का हाल बेकार था, इलाज का भी इंतजाम नहीं था. अब बिहार के विकास में केंद्र का भी सहयोग मिल रहा है."

यह भी पढ़ें: ‘ईदी की खैरात नहीं संवैधानिक अधिकार चाहिए’, पोस्टर के जरिए 'सौगात-ए-मोदी' पर RJD का तंज

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget