एक्सप्लोरर

‘ईदी की खैरात नहीं संवैधानिक अधिकार चाहिए’, पोस्टर के जरिए 'सौगात-ए-मोदी' पर RJD का तंज

Bihar Politics: RJD की तरफ से ईद के मौके पर पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं. जिसमें वक्फ बिल रद्द करने की मांग की गई है. आरजेडी नेता महताब आलम की तरफ से ये पोस्टर लगवाए गए हैं.

Bihar Politics: बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज होता जा रहा है. राष्ट्रीय जनता दल(RJD) की तरफ से ईद के मौके पर पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाकर 'सौगात-ए-मोदी' किट पर तंज कसा गया है. पोस्टर में तेजस्वी यादव के साथ-साथ पीएम मोदी की भी तस्वीर लगाई गई है. पोस्टर में लिखा गया है मुसलमानों को ईदी की खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार चाहिए, वक्फ बिल रद्द करो We reject waqf amendment bill.

आरजेडी नेता महताब आलम की तरफ से ये पोस्टर लगवाए गए हैं. जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर पर लिखा है सौगात ए मोदी नहीं चाहिए. बता दें कि संसद के बजट सत्र के द्वितीय चरण में ईद के बाद केंद्र सरकार इस विधेयक को पेश कर पारित कराने की कोशिश कर सकती है. इसी बीच आरजेडी की तरफ से पोस्टर लगातार विरोध जताया गया है.  ईद पर सौग़ात ए मोदी किट बीजेपी मुस्लिमों को दे रही है. किट में खाने-पीने के सामान और कपड़े हैं. इसकी जरुरत नहीं पोस्टर के जरिए यह मैसेज भी दिया गया है.

चुनावी मुद्दा बनाने में जुटा विपक्ष
बिहार में इस साल चुनाव है. ऐसे में विपक्ष इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने में जुटा है. आरजेडी का कहना है कि मुसलमानों में उसको लेकर डर है, संपत्ति हड़प ली जाएगी. जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि ये विधेयक वक्फ संपत्तियों के दुरूपयोग को रोकेगा, वक्फ सम्पत्तियों के संरक्षण एवं प्रबंधन से जुड़ा है.

आरजेडी ने मुस्लिम संगठनों का किया समर्थन
बता दें कि इससे पहले पिछले दिनों आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे. इस दौरान मुस्लिम संगठनों का समर्थन करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि धार्मिक भेदभाव पर आधारित किसी भी कानून का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है. हमारे मुस्लिम भाई-बहन अकेले नहीं हैं, अन्याय, अत्याचार और नफ़रत के खिलाफ लड़ाई में हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनसे भी आगे खड़े है. यह हमारी सांझी लड़ाई है. न्याय, समानता और गरिमा की बहाली के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.

तेजस्वी ने कहा कि हम एकता में विश्वास रखते हैं, विभाजन में नहीं. जब हम एक साथ खड़े होते हैं, तो न्याय की जीत होती है. हम पीछे नहीं हटेंगे, हम चुप नहीं बैठेंगे और हम अन्याय को कानून नहीं बनने देंगे. हम लड़ेंगे, हम खड़े रहेंगे और हम जीतेंगे.

यह भी पढ़ें: पटना के गांधी मैदान में 20 हजार लोगों ने अदा की नमाज, टोपी पहनकर पहुंचे नीतीश कुमार, दी मुबारकबाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
बिहार में ‘प्रशासन निकम्मा’ वाले बयान पर मांझी का पलटवार, जानें क्या कहा?
बिहार में ‘प्रशासन निकम्मा’ वाले बयान पर मांझी का पलटवार, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह-नीरज विवाद पर BJP ने क्यों बनाई दूरी? गुरु प्रकाश ने बताया
अनंत सिंह-नीरज विवाद पर BJP ने क्यों बनाई दूरी? गुरु प्रकाश ने बताया

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget