एक्सप्लोरर

RCP Singh: 'आसा' से निराशा… प्रशांत किशोर पर भरोसा! जन सुराज में शामिल हो सकते हैं आरसीपी सिंह

RCP Singh: सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह के बीच इसको लेकर पूरी बातचीत हो चुकी है. कई दिनों से दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर बात हो रही थी.

RCP Singh: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के करीबी नेताओं में से एक रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर बड़ी खबर है. वह प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) में रविवार (18 मई, 2025) को शामिल हो सकते हैं. ना सिर्फ वो जन सुराज में शामिल होंगे बल्कि कुछ महीने पहले 'आसा' नाम से जो उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी उसका विलय भी कर देंगे. 

सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह के बीच इसको लेकर पूरी बातचीत हो चुकी है. कई दिनों से दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर बात हो रही थी. रविवार को जन सुराज पार्टी की ओर से पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है. इस पीसी में खुद प्रशांत किशोर भी रहेंगे. इसको लेकर जन सुराज पार्टी की ओर से यह कहा गया है कि, "विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज के साथ एनडीए से जुड़े रहे एक बड़े नेता और दल साथ आ रहे हैं." 

हालांकि इस पूरे मामले पर हमने आरसीपी सिंह की पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका. उनकी प्रतिक्रिया आती है तो उसे भी हम रखेंगे. उधर जन सुराज से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि प्रशांत किशोर की रविवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरसीपी सिंह भी रहने वाले हैं.

31 अक्टूबर को आरसीपी सिंह ने की थी पार्टी की घोषणा

बता दें कि आरसीपी सिंह ने 31 अक्टूबर 2024 को अपनी पार्टी की घोषणा की थी. उस दिन पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने यह कहा था, "आज दीपावली है और दीप आशा जगाता है, तो मैंने अपनी पार्टी का नाम 'आसा' रखा है शॉर्ट में, इसका फुलफॉर्म 'आप सबकी आवाज' है."  

पार्टी बनाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी अपने क्षेत्र (नालंदा) में दौरा भी करने लगे थे. लोगों के बीच जाकर वह चुनावी मुद्दों पर बात भी कर रहे थे. अब जन सुराज में शामिल होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है.

यह खबर ऐसे वक्त में आ रही है जब बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. वैसे आरसीपी ने अपनी पार्टी चुनाव लड़ने के लिए ही बनाई थी. अब सियासी गलियारे में यह चर्चा हो रही है कि क्या आरसीपी सिंह को अपनी बनाई हुई पार्टी पर भरोसा नहीं था? फिलहाल सियासत है तो कुछ भी हो सकता है. विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल की खबरें कोई बड़ी बात नहीं है.

यह भी पढ़ें- 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाने वाली स्वाति मिश्रा के पिता बीजेपी में शामिल, लड़ेंगे बिहार चुनाव?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'वो राज्यसभा जा रहे हैं क्योंकि जिस सरकार...'
CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के सामने क्या बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
CM नीतीश कुमार के सामने क्या बोले नितिन नवीन? 'एक विधायक के तौर पर यह आखिरी…'
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
'जय निशांत, तय निशांत', नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, JDU नेता ने दे दिया बड़ा संदेश
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget