एक्सप्लोरर

'दिल्ली-बिहार में बटेंगे तो कटेंगे नहीं होगा', JDU की BJP को दो टूक, केजरीवाल के लिए सॉफ्ट!

Abhishek Jha: अभिषेक झा ने बिहार पर भी पार्टी की सोच साफ कर दी है. जेडीयू ने लगे हाथ बीजेपी से ये भी साफ कह दिया कि बिहार चुनाव भी विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. नीतीश के चेहरे पर बिहार का चुनाव होगा.

JDU Leader Abhishek Jha: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और बिहार के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने दिल्ली के पूर्वांचल वोटरों से अपील की है कि समय रहते सावधान हो जाइए. 'बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे. बंटना नहीं है. एकजुट रहना है'. हरिभूषण ठाकुर के इस बयान पर अब जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने मंगलवार को साफ कहा कि ये दिल्ली में नहीं चलेगा. दिल्ली में चुनाव का मुद्दा विकास है. 

NDA विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा है- अभिषेक झा 

अभिषेक झा ने हरिभूषण ठाकुर के बयान पर जवाब देते हुए दो टूक लहजे में कहा कि "दिल्ली में बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे के मुद्दे पर नहीं बल्कि विकास के मुद्दे पर NDA चुनाव लड़ रहा है. नीतीश के विकास मॉडल को पूर्वांचल के लोग पसंद करते हैं, जिसका लाभ एनडीए को होगा." 

अभिषेक झा ने लगे हाथ बीजेपी से ये भी साफ कह दिया कि बिहार चुनाव भी विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. न्याय के साथ विकास एवं नीतीश के चेहरे पर बिहार का चुनाव होगा. "बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे" के मुद्दे पर बिहार चुनाव नहीं होगा.

वहीं बीजेपी विधायक के जरिए केजरीवाल पर की गई टिप्पणी पर अभिषेक ने कहा कि एक दूसरे का विरोध करना जायज है, लेकिन भाषा की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए. मतभेद हो सकता है मनभेद नहीं. केजरीवाल पर जो विवादित टिप्पणी की गई है. उस पर जेडीयू का बयान यह भी दर्शा रहा है कि केजरीवाल के लिए पार्टी का सॉफ्ट कॉर्नर है.

दरअसल महाराष्ट्र हरियाणा चुनाव में बीजेपी को 'बटेंगे तो कटेंगे', एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' के नारे से लाभ हुआ था, लेकिन जेडीयू का यह बयान बीजेपी के लिए सीधा संदेश है कि बिहार में यह नारा नहीं चलेगा न जरुरत है. बता दें दिल्ली के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव है. दिल्ली में एनडीए में जेडीयू को एक सीट दी गई है. बीजेपी दिल्ली चुनाव के लिए भी यह नारा दे रही है, लेकिन वहां भी इस नारे पर जेडीयू असहज है.

हरिभूषण ठाकुर ने पूर्वांचल के लोगों से क्या की अपील

बता दें कि दिल्ली में पांच फरवरी को वोटिंग होनी है. आठ फरवरी को नतीजे आएंगे. पूर्वांचल वोटरों की संख्या काफी करीब 24 % है. सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इन वोटरों से अपील करते हुए बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अपने एक बयान में कहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पाकिस्तान बना देगा. केजरीवाल जिन्ना का मानसिक पुत्र है. समय रहते सावधान हो जाइए. बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे. बंटना नहीं है. एकजुट रहना है और बीजेपी को वोट करिए. बिहार में भी इसी साल विधानसभा चुनाव है. बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे के नारे पर ही बिहार में चुनाव लड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें: अघोषित रूप से NDA के खिलाफ सड़क पर उतरे पशुपति पारस, दफादार चौकीदार को मुद्दा बनाने की क्या है वजह? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget