एक्सप्लोरर

लालू-नीतीश के रिश्तों पर JDU MLC गुलाम गौस ने कही ये बड़ी बात, नीरज कुमार के बयान ने चौंकाया

Bihar Politics: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि लालू यादव राजनीतिक नेपथ्य में चले गए हैं. आरजेडी अंतर्विरोध का शिकार है. पढ़िए कैसे बिहार में सियासी तूफान उठा है.

Bihar Politics: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बयान के बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को दिए महागठंधन में वापसी के ऑफर पर जेडीयू के कई नेताओं कड़ा रुख दिखाया है तो कुछ नेताओं से ग्रीन सिग्नल भी मिल रहा है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी गुलाम गौस ने गुरुवार (02 जनवरी) को कहा कि लालू और नीतीश के बीच छोटे-बड़े भाई का रिश्ता है जो दोनों निभा रहे हैं. दूसरी तरफ जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव राजनीतिक नेपथ्य में चले गए हैं. आरजेडी अंतर्विरोध का शिकार है. 

लालू यादव के ऑफर पर गुलाम गौस ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों एक ही परिवार से हैं. लालू और नीतीश पहले आंदोलन संघर्ष में साथ काम कर चुके हैं. अब आगे क्या परिस्थिति बनती है यह देखना है.  

'पारिवारिक कलह की शुरुआत हुई है'

वहीं लालू यादव के बयान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि 2025 में लालू यादव की यह राजनीतिक दुर्दशा है कि पुत्र तेजस्वी यादव ने उनकी बातों को दरकिनार कर दिया है. क्या लालू यादव को पुत्र तेजस्वी यादव ने यह मान लिया है कि वे राजनीति रूप से बेहोश हैं? पहले पोस्टर से उनका नाम हटाया, बैनर से नाम हटाया अब उनकी बातों का ही महत्व नहीं है. नीरज कुमार ने कहा कि पोस्टर-बैनर से उनका नाम हटाया तो फिर लालू यादव का आरजेडी सुप्रीमो रहने का क्या औचित्य है? इसलिए पूरे तौर पर राष्ट्रीय जनता दल अंतरविरोध का शिकार है. लालू यादव राजनीतिक नेपथ्य में चले गए हैं पारिवारिक कलह की शुरुआत हुई है. 

नीरज कुमार ने आगे कहा, "नीतीश कुमार ग्लोबल थिंकर हैं, क्लाइमेट लीडर हैं तो ऐसा व्यक्तित्व ऐसे लोगों के साथ जिन्हें सत्ता से दो बार बाहर किया, वो दरखास्त लेकर बेचैन हैं. पिता (लालू) बेचैन है पुत्र (तेजस्वी) परेशान है, लेकिन ये तय है कि नीतीश कुमार एनडीए के नेता हैं. 2025 से 2030 फिर से नीतीश कुमार."

यह भी पढ़ें: BJP विधायक ने नित्यानंद राय को बताया तीसरा प्रधानमंत्री, अवधेश सिंह बोले- 'अमित शाह को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget