एक्सप्लोरर

BJP विधायक ने नित्यानंद राय को बताया तीसरा प्रधानमंत्री, अवधेश सिंह बोले- 'अमित शाह को...'

Bihar Politics: विधायक अवधेश सिंह ने नित्यानंद राय के जन्मदिन पर गरीबों के बीच कंबल बांटे. इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच ये बताने का प्रयास किया कि केंद्र सरकार में नित्यानंद राय की क्या ताकत है.

Bihar News: बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. इसी बीच बीजेपी विधायक अवधेश सिंह के बयान से बिहार ही नहीं बल्कि दिल्ली तक हलचल बढ़ गई है. अवधेश सिंह ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने नित्यानंद राय को भारत का तीसरे प्रधानमंत्री बताया है. कहा कि एनडीए सरकार नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नित्यानंद राय से ही चल रही है.   

'शाह का नित्यानंद राय पर पूरा विश्वास'

बीजेपी विधायक अवधेश सिंह बुधवार (01 जनवरी) को हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुंवारी गांव में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के जन्मदिन पर गरीबों के बीच कंबल बांटने पहुंचे थे. इस दौरान बीजेपी विधायक ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम दूसरे प्रदेश में जाते हैं तो लोग नित्यानंद राय के बारे में बताते हैं कि वे भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के बाद सरकार चलाने में किसी का सहयोग है तो गृह मंत्री अमित शाह और अमित शाह का नित्यानंद राय पर पूरा विश्वास है. उन्हें काम करने की पूरी छूट है. अमित शाह को पूरा विश्वास है कि नित्यानंद राय विभाग को चला लेंगे.

नित्यानंद के करीबी हैं अवधेश सिंह

बता दें कि बीजेपी विधायक अवधेश सिंह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के करीबी माने जाते हैं. वे नित्यानंद राय की परंपरागत सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ते हैं. जब से नित्यानंद राय ने लोकसभा चुनाव लड़ना शुरू किया है तभी से अवधेश सिंह हाजीपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

बीजेपी विधायक ने स्पष्ट तौर पर अपने बयान के जरिए यह बताने का प्रयास किया है कि केंद्र सरकार में नित्यानंद राय कितने पावरफुल मंत्री हैं. किन नेताओं के भरोसे पर एनडीए की सरकार चल रही है. नित्यानंद राय की सरकार में क्या ताकत है वो जनता के बीच बताया है. 

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: लालू यादव के बयान को कैसे देखती है BJP? सम्राट चौधरी ने बहुत कुछ बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget