एक्सप्लोरर

Ranveer Nandan Resign: जेडीयू के पूर्व MLC रणवीर नंदन ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ, क्या बीजेपी में जाने वाले हैं?

Ranveer Nandan Left JDU: इस्तीफा देने के बाद रणवीर नंदन को जेडीयू से निष्कासित भी कर दिया गया है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि रणवीर नंदन पार्टी विचारधारा से विपरीत लगातार बयान दे रहे थे.

पटना: जेडीयू के पूर्व एमएलसी और पार्टी के वरिष्ठ नेता रणवीर नंदन (Ranveer Nandan) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का साथ छोड़ दिया है. कुछ समय पहले ही उन्होंने बयान दिया था कि नीतीश कुमार को फिर से पीएम मोदी (PM Modi) के साथ आना चाहिए. उनके बयान के बाद सियासत गरमा गई थी. अब इस्तीफे की चिट्ठी उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) और सीएम नीतीश कुमार को भेजा है.

पार्टी गतिविधियों से भी दूर थे रणवीर नंदन

पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे रणवीर नंदन को लेकर अब सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि वह बीजेपी में जा सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी किसी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म है. कुछ समय से वे पार्टी गतिविधियों से भी दूर थे. अब इस्तीफा देने के बाद देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होने वाला है.

जेडीयू ने रणवीर नंदन को किया निष्कासित

उधर दूसरी ओर पार्टी से इस्तीफा देने के बाद रणवीर नंदन को जेडीयू से निष्कासित भी कर दिया गया है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने चिट्ठी जारी कर इसकी जानकारी दी है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि रणवीर नंदन पार्टी विचारधारा से विपरीत लगातार बयान दे रहे थे. पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त थे.

रणवीर नंदन ने नहीं बताया पार्टी छोड़ने का कारण

बुधवार (27 सितंबर) को जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद ऐसी चर्चा है कि वह पार्टी से नाराज था. हालांकि रणवीर नंदन ने पत्र में जिक्र नहीं किया है कि उन्होंने क्यों पार्टी का साथ छोड़ा है. ऐसी चर्चा जरूर है कि जेडीयू में इन दिनों वो साइड में चल रहे थे. पिछले दिनों जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई थी उसमें भी ये नहीं दिखे थे. 

सच हो रही उपेंद्र कुशवाहा की बात?

रणवीर नंदन के पहले जेडीयू से कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं. जब उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी छोड़ी थी तब उन्होंने कहा था कि जेडीयू में भगदड़ मचने वाली है. रणवीर नंदन के इस्तीफे के बाद एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा की बात सच होती दिख रही है.

यह भी पढ़ें- JDU Poster War: I.N.D.I.A गठबंधन से नीतीश कुमार बनें PM उम्मीदवार? 'मिशन 2024' के नाम पटना में लगा पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget