एक्सप्लोरर

अपने कुनबे को लगातार मजबूत करने में जुटी JDU, सवर्णों को साथ लाने के लिए बढ़ाया ये कदम

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद जेडीयू लगातार मिलन समारोह कर लोगों को जोड़ने का काम कर रही है. इसी कड़ी में आज सवर्ण समाज के लोगों को जदयू में शामिल किया गया है.

पटना: बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू लगातार अपने कुनबे को मजबूत करने में लगी हुई है. इसी क्रम में पार्टी ने पटना स्थित प्रदेश कार्यलय में मिलन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सवर्ण समाज के लोगों को पार्टी में जोड़ा है.

पार्टी में जुड़ने के बाद सवर्ण समाज के लोगों ने कहा कि जेडीयू पहली ऐसी पार्टी है जिसने सवर्ण प्रकोष्ठ का गठन करके हम सबकी समस्या की सुनने का काम किया है. हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से निवेदन करेंगे कि हमने जो अपनी पहचान खो दी है उसको वापस दिलाने का काम किया जाए. उन्होंने कहा कि सवर्णों के खून का एक-एक कतरा जदयू के नाम है.

गौरतलब है कि अब बीजेपी के बाद जेडीयू की नजर भी सवर्ण वोट बैंक पर है. विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद जेडीयू लगातार मिलन समारोह कर लोगों को जोड़ने का काम कर रही है और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद कार्यक्रमों की अध्यक्षता करते हैं. इसी कड़ी में आज सवर्ण समाज के लोगों को जदयू में शामिल किया गया है.

बिहार में नीतीश मॉडल चलता है- JDU

पार्टी को मजबूत करने और कुनबा बढ़ाने को लेकर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि जबसे नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं तब से अपराधियों में खौफ आ गया है. पवन जायसवाल के यूपी मॉडल को बिहार में लागू करने के बयान पर उन्होंने कहा कि यहां नीतीश मॉडल चलता है और चल रहा है. जो नीतीश मॉडल है बिहार का उसका अनुकरण पूरा देश कर रहा है. इस मॉडल से अपराधियों में खौफ है. पहले के 15 साल वाली आतंक वाली सरकार में अपराधियों में खौफ नहीं था. अपराधी अपराध करते थे और जेल से बाहर रहते थे. जो अपराध करते हैं उनको जेल की सलाखों के पीछे रखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें-

सरकारी कार्यक्रम में अपनी जगह भाई को भेजकर फंसे मुकेश सहनी, कहा- सदन में देंगे जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़
वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़
पटना: अनंत सिंह के निष्कासन पर समर्थकों का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
पटना: अनंत सिंह के निष्कासन पर समर्थकों का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget