एक्सप्लोरर

RJD पर JDU का पलटवार, कहा- तेजस्वी यादव का नया राजनीतिक शिगूफा है मानव श्रृंखला

आरजेडी बिहार में 30 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. इसे लेकर जेडीयू ने पलटवार किया है.

पटना: किसान आंदोलन की गूंज से बिहार की सियासत में भी हलचल है. दरअसल बिहार में आरजेडी की ओर से शहीद दिवस पर किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाना है. ऐसे में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को जोर शोर से इसके लिए तैयारी करने के लिए पहले ही कह चुकी है.

हालांकि, बीती रात दिल्ली की सीमा पर किसान आंदोलन में जो कुछ हुआ उसे लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई में आरजेडी मज़बूती से किसानों के पक्ष में खड़ी है. सरकार बाप-बेटों अर्थात जवानों और किसानों को आपस में भिड़ाकर उनका नुक़सान और अपने फंडदाताओं को फ़ायदा पहुंचा रही है. अन्नदाताओं पर सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं.

मानव श्रंखला को लेकर जेडीयू ने किया पलटवार

वहीं किसान आंदोलन के समर्थन में आरजेडी की मानव श्रंखला को लेकर जेडीयू ने पलटवार किया है. पार्टी के नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि पॉलिटिकल टूरिस्ट तेजस्वी यादव का नया राजनीतिक शिगूफा गैर सामाजिक मुद्दों पर मानव श्रृंखला का प्रपंच. खैर ये बताईए कि बेऊर से तिहाड़ तक न्यायिक प्रवास पर विराजमान राजद के रत्नों में प्रभार किसे सौंपा, जेल में मानव श्रृंखला बनाने का दारोमदार किसका.

हालांकि उन्होंने मानव श्रंखला की परम्परा को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जनता ने सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर मानव श्रृंखला बना विश्व कीर्तिमान बनाया है. अब तेजस्वी यादव राजनीतिक मुद्दों पर मानव श्रृंखला बनाएंगे, पूर्व मंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि लालू यादव द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति पर भी मानव श्रृंखला बनाएंगे. आपको बता दें कि आरजेडी बिहार में 30 जनवरी को शहीद दिवस के मौके पर कृषि कानून के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला बना कर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है.

यह भी पढ़ें-

जेल में ही रहेंगे RJD प्रमुख लालू यादव, HC से एक बार फिर नहीं मिली जमानत

सड़क हादसे में पत्रकार समेत दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर की आगजनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
बिहार: नवादा में बड़ी वारदात, घर में सोए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget